दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति द्वारा थूककर तंदूर बनायी जा रही है

70
Share

8 जनवरी को थाना मधुबन बापूधाम के चौकी वर्धमान से एक वीडियो सामने आया, जिसमें यह दावा किया गया कि दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति द्वारा थूककर तंदूर बनायी जा रही है। इस सूचना पर तत्काल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वीडियो को देखा गया तो प्रथमदृष्टया यह प्रतीत होता है कि दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति द्वारा थूककर तंदूर बनायी जा रही है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति जावेद अंसारी को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ये पहली बार नहीं है, जब तंदूर के ऊपर थूकने का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी तमाम बार इस तरह के वीडियो वायरल हुए हैं, जब लोगों ने खाने के आइटम्स पर थूका और उन्हें दूसरे लोगों को खाने के लिए दिया। रोटी से लेकर तंदूर और फलों तक पर थूकने के वीडियो लगातार सामने आते रहते हैं। इस तरह की घटनाएं घिनौनी मानसिकता को उजागर करती हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन सवाल ये है कि इस तरह की और कितनी घटनाएं होती होंगी
गाजियाबाद में फिर ‘थूक जिहाद’! तंदूर पर थूकने का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार गाजियाबाद में एक बार फिर थूक जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक दुकान पर शख्स लगातार तंदूर पर थूकता हुआ दिख रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के गाजियाबाद जिले में एक बार फिर थूक लगाकर तंदूर बनाए जाने का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को तंदूर बनाते हुए देखा जा सकता है। इसमें देखा जा सकता है कि वह लगातार तंदूर बनाते समय हर तंदूर पर थूकता है और फिर उसे सेंकने के लिए डालता है। इस वीडियो को देखने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।