ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

121
Share

पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री और राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। ममता बनर्जी तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी 7 बार की लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के पर भी सेवा दे चुकी हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या बोले
पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा- “आदरणीय राजनेता, प्रख्यात बुद्धिजीवी और पक्के राष्ट्रवादी डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत की सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने में, ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी दे।”पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 71 साल की हो गई हैं। वह 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी सीएम ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई दी है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई दी है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में ममता बनर्जी से क्या कहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पीएम मोदी ने X पर लिखा- “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा- “आदरणीय राजनेता, प्रख्यात बुद्धिजीवी और पक्के राष्ट्रवादी डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत की सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने में, ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी दे।”