अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी खासी मात्रा मौजूद

91
Share

गौर करने वाली बात- हड्डियों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन से भरपूर दाल, बीन्स, लीन मीट, टोफू या फिर सोया को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। अखरोट, बीज और साबुत अनाज में मैग्नीशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों के निर्माण में असरदार साबित हो सकती है। बोन हेल्थ को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी से भरपूर संतरे, स्ट्रॉबेरी, जामुन, शिमला मिर्च या फिर अनानास का सेवन किया जा सकता है।मजबूत बन जाएंगी हड्डियां- आप अखरोट या फिर मछली को भी डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।कमजोर होती जा रही हैं हड्डियां, करें इन चीजों का सेवन, फौलाद सी मजबूत बन जाएंगी बोन्स अगर आपने समय रहते अपने डाइट प्लान पर ध्यान नहीं दिया, तो आपकी हड्डियां कमजोर होती चली जाएंगी और बाद में आप बस पछताते रह जाएंगे।क्या आपको भी यही लगता है कि बढ़ती उम्र में ही हड्डियां कमजोर हो सकती हैं? अगर हां, तो आपको जल्द से जल्द अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। अगर आपका लाइफस्टाइल खराब है या फिर आपका डाइट प्लान अनहेल्दी है, तो कम उम्र में यानी जवानी में भी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो आपकी बोन हेल्थ को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं।कैल्शियम और विटामिन डी- कैल्शियम से भरपूर दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, तिल, सोयाबीन, टोफू और फोर्टिफाइड अनाज हड्डियों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए धूप में बैठने की सलाह भी दी जाती है। इसके अलावा आप विटामिन डी रिच अंडे की जर्दी, मछली और फोर्टिफाइड जूस का सेवन भी कर सकते हैं।