दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को लिखी गई चिट्ठी पर विवाद

72
Share

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को लिखी गई चिट्ठी पर विवाद बढ़ता चला जा रहा है। बता दें कि अमेरिकी सांसदों के एक ग्रुप ने भी भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा को पत्र लिखकर उमर खालिद के लिए निष्पक्ष और समयबद्ध सुनवाई का आग्रह किया है। अब इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। भाजपा ने मेयर जोहरान ममदानी पर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है।ममदानी द्वारा उमर खालिद को लिखी गई चिट्ठी पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- “अगर भारत की संप्रभुता को चुनौती दी गई, तो 140 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर खड़े होंगे। भारत की जनता को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। यदि कोई भी किसी आरोपी के समर्थन में सामने आता है और भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है, तो देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बाहरी व्यक्ति कौन होता है, जो हमारे लोकतंत्र और न्यायपालिका पर सवाल उठाए और वह भी ऐसे व्यक्ति के समर्थन में जो भारत को तोड़ना चाहता है? यह उचित नहीं है।” न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद उमर खालिद को चिट्ठी लिखी है। ममदानी ने इस चिट्ठी में लिखा- “प्रिय उमर, मैं अक्सर आपके उन शब्दों को याद करता हूं, जिनमें कड़वाहट को खुद पर हावी नहीं होने देने की बात कही गयी थी। आपके माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सब आपको लेकर चिंतित हैं।” आपको बता दें कि उमर खालिद के पिता कासिम रसूल इलियास ने कुछ ही दिनों पहले अमेरिका की यात्रा की थी और ममदानी से मुलाकात की थी।जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को लिखी चिट्ठी तो भड़की भाजपा, राहुल गांधी पर लगा दिया बड़ा आरोप, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को चिट्ठी लिखी है जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। अब भाजपाने इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी बड़ा आरोप लगा दिया है।भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा- “न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद, ज़ोहराममदानी ने रामज़ी कासिम को न्यूयॉर्क शहर का मुख्य वकील नियुक्त किया। इन्होंने अल-कायदा से जुड़े एक आतंकी मामले में अहमद अल-दारबी का बचाव किया था और साथ ही जेल में बंद उमर खालिद के समर्थन में एक पत्र भी लिखा था। यह महज संयोग नहीं है। यह वैचारिक स्पष्टता है। जरा इन कड़ियों को जोड़िए। राहुल गांधी-भारत विरोधी लॉबी कैसे काम करती है-: