गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने रोशनी खातून के पास खड़े शख्स से उसका आइडेंटिफिकेशन कार्ड मांगा

114
Share

गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने रोशनी खातून के पास खड़े शख्स से उसका आइडेंटिफिकेशन कार्ड मांगा। उनसे पूछा कि आप कहां के रहने वाले हो। जब उसने बताया कि वो बिहार का रहने वाला है तो उसके बाद पुलिस अफसर ने कहा कि हमारे पास मशीन है। वो लगाकर चेक कर लेंगे कि कहां के रहने वाले हो।इसके बाद पुलिस अधिकारी ने शख्स से मुड़ने के लिए कहा। फिर पुलिस उस शख्स से कहती है कि अरे! मशीन तो बांग्लादेश बता रही है। फिर वो शख्स खुद को सच्चा साबित करने के लिए बिहार का अपना पूरा पता बताने लगता है।यूजर्स ने इसको लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। कोई मजाकिया अंदाज में इसको पुलिस का चमत्कार बताते हुए दिखा तो किसी ने वायरल वीडियो देखकर पुलिस की आलोचना की।मशीन से नागरिकता चेक करने पर हंगामा! वायरल वीडियो में दिख रही रोशनी खातून ने बताई असली बात गाजियाबाद पुलिस के मशीन से नागरिकता जांच करने के दावे वाले वायरल वीडियो ने हंगामा मचा दिया, लेकिन अब वीडियो में दिख रही रोशनी खातून ने पूरे केस की सच्चाई बताकर चौंका दिया है।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में घुसपैठियों की पहचान का अभियान तेजी से चल रहा है। इस बीच, गाजियाबाद पुलिस की तरफ से मशीन लगाकर नागरिकता चेक करने का वीडियो वायरल का मामला सामने आया है। वीडियो में नजर आ रही रोशनी खातून ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि पुलिस उनके पास आई थी और उनसे आईडी मांगी थी, लेकिन पुलिस के पास कोई मशीन नहीं थी। रोशनी खातून ने कहा कि वह बिहार के रहने वाली हैं और वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं वह उनके जीजा है।रोशनी खातून ने कहा कि पुलिस ने शुरू में थोड़ा डराकर पूछने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्हें लगा कि पुलिस ने मजाक में यह सब कहा। उनका पूरा परिवार गाजियाबाद की इसी झुग्गी में रहता है और वह बिहार के अररिया के रहने वाले हैं। रोशनी खातून ने यह भी कहा कि पुलिस के साथ गलत हो रहा है पुलिस को ज्यादा परेशान ना किया जाए। पुलिस का व्यवहार खराब नहीं था।