यूपी में SIR के बाद 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटने से BJP की चिंता बढ़ी

79
Share

फरवरी में फाइनल वोटर लिस्ट आएगी। वोटर लिस्ट में ज़्यादा से ज़्यादा लोग जोड़े जा सकें, इसके लिए बीजेपी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की वर्कशॉप कर रही है। आज लखनऊ में बीजेपी की वर्कशॉप हो रही है। वर्कशॉप में कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है कि SIR में बीजेपी के नेताओं, कार्यकर्ताओं की तरफ से कई जगह लापरवाही हुई है, जिसको अब ठीक करने की जरूरत है।
कई जगह SIR में बीएलओ ने गड़बड़ी की, लोगों के घर ताला बंद है तो उसे एब्सेंट दिखा दिया। विपक्षियों ने अपने वोट करा लिए। वर्कशॉप में बताया गया कि 31 को जो ड्राफ्ट रोल आएगा, उसको बूथ तक पहुंचाएं, बूथ अध्यक्ष के साथ 5-6 कार्यकर्ताओं के साथ पूरी सूची पढ़ें, देखे किसका-किसका नाम कट गया है। कौन से वोटर, विपक्षियों ने गलत जुड़वा दिये हैं। जो वोटर गलत तरह से जोड़े गए हैं, उनके लिए फॉर्म 7 भरना है, ऐसे वोट कटवाने हैं। साथ में गांव के लोग जो लखनऊ में नौकरी करते हैं, उन्होंने अपने वोट शहर में कटवा लिए हैं, उन्हें समझ कर उनका वोट शहर में कराया जाए।
यूपी में SIR के बाद 2.89 करोड़ वोटर कम हुए, BJP की बढ़ी टेंशन, इन 10 बड़े शहरों पर ज्यादा असर
विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) के बाद यूपी में 2.89 करोड़ वोटर कम हो गए हैं। इस मामले ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) के बाद यूपी के बड़े शहरों में वोटर कम होने से बीजेपी की चिंता बढ़ गई है। SIR के बाद मतदाता की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट तो 31 दिसम्बर को आएगी लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यूपी में 2.89 करोड़ वोटर कम हो गए हैं। सीएम योगी पहले ही वोटरों के नाम कटने के मामले पर चिंता जता चुके हैं।
वोट कटने वाले टॉप टेन जिलों में लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ और गोरखपुर शामिल हैं। ये बड़े शहर बीजेपी का गढ़ माने जाते हैं। इन सात जिलों में 61 विधानसभा सीट आती हैं, जिनमें 47 बीजेपी के पास और दो बीजेपी के सह्ययोगी दलों के पास हैं।
लखनऊ में 40 लाख वोटर थे लेकिन सूत्रों के मुताबिक 28 लाख SIR के फॉर्म भरे जा सके हैं। इस तरह से 12 लाख वोट लखनऊ में कट गए हैं। इसी तरह अन्य शहरों में भी बड़ी संख्या में वोट कटे हैं। यहां जानें आंकड़ा-
प्रयागराज में 11.56 वोट कटे
कानपुर नगर में 9.02 लाख वोट कटे
आगरा में 8.36 लाख वोट कटे
गाज़ियाबाद में 8.18 लाख वोट कटे
बरेली में 7.14 लाख वोट कटे
मेरठ में 6.65 लाख वोट कटे
गोरखपुर में 6.45 लाख वोट कटे
सीतापुर में 6.23 लाख वोट कटे
लखनऊ में 9 विधानसभा सीट हैं, जिनमें सात बीजेपी के पास हैं। प्रयागराज में 12 विधानसभा सीट में से 8 बीजेपी के पास हैं। आगरा में 9 विधान सभा सीट में 9 विधायक बीजेपी के हैं। गोरखपुर की 9 विधानसभा सीट पर सभी बीजेपी विधायक हैं। गाजियाबाद में 5 विधानसभा सीट हैं। सभी में बीजेपी विधायक हैं। मेरठ में 7 विधानसभा सीट हैं। इसमें तीन बीजेपी के पास हैं और एक आरएलडी के पास है। बरेली में 9 विधान सभा सीट में 7 बीजेपी के पास हैं।