जनता के पैसे पर ऐश कर रहा Ebo Noah

85
Share

इस स्वघोषित पैगंबर का नाम Ebo Noah है। वो दावा करता था कि ईसा मसीह उसके ख्वाबों में आते हैं। Ebo Noah पिछले कई दिनों से लकड़ी से पुराने दौर की Boats बना रहा था। वो खुद को Noah यानी बाइबिल का वो किरदार बताता था जिसने कयामत के रोज अपनी कश्ती में बैठाकर मानवता को बचाया था। जब उसके कहने में आकर हजारों लोग, नाव में सवार होने के लिए पहुंच गए तो Ebo Noah ने कहा कि उसकी बोट्स में इतनी जगह नहीं है कि सबको बैठा सके। इसलिए उसने ईश्वर से गुहार लगाई और भगवान ने उसकी प्रार्थना कबूल कर ली। कयामत को कुछ और दिनों के लिए टाल दिया है।कि Ebo Noah ने खुद को पैगंबर घोषित करके करोड़ों रुपये जुटा लिए हैं और अब वो पब्लिक के पैसे से ऐश कर रहा है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी ने ईश्वर के नाम पर लोगों को डराया है। घाना में भी डर के दम पर पैगंबर बनकर एक बेईमान ने अपनी दुकान चलाई। लोगों को लूटा और गायब हो गए।ऐसे बदमाश लोगों का इलाज सिर्फ अवेयरनेस क्रिएट करने से हो सकता है और घाना जैसे मुल्कों में ये काम बहुत मुश्किल है।इस दिन दुनिया हो जाएगी खत्म? खुद को पैंगबर बताकर शख्स ने की डराने वाली भविष्यवाणी 25 दिसंबर को कयामत, कश्ती और डर का सौदा! घाना में खुद को पैंगबर बताकर भोले-भाले श्रद्धालुओं के साथ शख्स ने बड़ा धोखा किया। इस आर्टिकल में जानें अंधविश्वास की पूरी कहानी।घाना में स्वघोषित पैंगबर Ebo Noah ने की थी दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी। अफ्रीकी देश घाना से एक अजीब खबर आई है। घाना में एक शख्स ने खुद को पैगंबर बताया और ऐलान किया कि 25 दिसंबर को कयामत आएगी, इसका जिक्र बाइबिल में भी है। इस सनकी शख्स ने दावा किया कि जिसे कयामत से बचना है वो संमदर के किनारे पहुंचे और उन बोट्स पर सवार हो जो उसने खुद बनाई हैं। हैरानी की बात ये है कि इस शख्स की बातों पर यकीन करके हजारों लोग अपना सामान समेट कर समंदर की तरफ भागने लगे।