यूपी के जनपद हापुड़ से नेशनल हाईवे-9 पर एक बाइक पर सवार कुछ लोगों द्वारा एक युवक को उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ

42
Share

यूपी के जनपद हापुड़ से नेशनल हाईवे-9 पर एक बाइक पर सवार कुछ लोगों द्वारा एक युवक को उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद एक और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया तो वहीं हाईवे पर चल रहे अन्य लोग भी इस दृश्य को देखकर हैरत में पड़ गए। इस घटना का वीडियो ट्रैफिक पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है। नेशनल हाईवे-9 पर एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। इनके द्वारा एक अन्य युवक को उठाकर बाइक की साइड में पकड़ा हुआ है। सभी बिना हेलमेट पहने बाइक पर सवारी कर रहे हैं। इनमें से एक युवक अपने साथियों का वीडियो बना रहा है। इस लापरवाही से न केवल उनकी अपनी जान जोखिम में पड़ी, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में आ गई।हाईवे पर युवक को उठाकर ले गए 4 बाइक सवार हाईवे पर चल रहे लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। हैरत की बात यह रही कि वीडियो बनाने वाले लोगों को भी यह समझ नहीं आ रहा था कि बाइक सवार लोगों द्वारा किसी का अपहरण करके उसको जबरन अपने साथ ले जाया जा रहा है या चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट किया जा रहा है।हाईवे पर चल रहे लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। हैरत की बात यह रही कि वीडियो बनाने वाले लोगों को भी यह समझ नहीं आ रहा था कि बाइक सवार लोगों द्वारा किसी का अपहरण करके उसको जबरन अपने साथ ले जाया जा रहा है या बाइक पर बैठे चार लोगों द्वारा ही अपने एक साथी के साथ चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट किया जा रहा है। कुछ सेकेंड के इस वीडियो ने पुलिस की नींद उड़ा दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया। पुलिस ने जब इस बाइक की जांच की तो पता चला कि ना तो इस बाइक का इंश्योरेंस है, ना ही उसकी फिटनेस है और ना ही कोई दस्तावेज इस तरह की गतिविधि करने के संबंध में बाइक सवार के पास था। किसी फिल्मी सीन की तरह एक ही बाइक पर पांच लोग खतरनाक तरीके से जानलेवा सफर करते हुए नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच चल रहे थे।इस मामले में यातायात प्रभारी द्वारा बाइक स्वामी शोभित गोयल पुत्र ललित गोयल का 31000 रुपये का चालान काटा गया है। इन्होंने इस तरह का जानलेवा स्टंट करते हुए हाईवे पर चलने वाले लोगों की जान को भी जोखिम में डाल दिया गया था।