अगर आप 40-45 के पास पहुंच चुके हैं तो डाइट में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। बढ़ती उम्र के साथ ही खाने में फलों का हिस्सा बड़ा होता जाना चाहिए। आपको डाइट में रंग बिरंगे फलों को शामिल करना चाहिए। हरे रंग के फलों में आपको सीजन पर रोज 1 सीताफल जरूर खाना चाहिए। सीताफल जिसे लोग शुगर एप्पल, कस्टर्ड एप्पल और शरीफा के नाम से भी जानते हैं। इसका स्वाद मलाईदार और एकदम मीठा होता है। इस गूदेदार फल को खाने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खासतौर से 45 साल से ज्यादा के लोगों को सीताफल जरूर खाना चाहिए। आइये जानते हैं सीताफल के फायदे और क्यों डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं।
सीताफल बेहद मीठा और स्वादिष्ट फल है जो आपकी सेहत को भी फायदे पहुंचाता है। सीताफल के सफेद गूदे में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा सीताफल में विटामिन बी6, मैग्नीशियम, पोटेशियम और नेचुरल फाइबर होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। फाइबर रिच होने की वजह से ये पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज को दूर करता है।
सीताफल में विटामिन
विटामिन सी- सीताफल में विटामिन सी होता है जो हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को बेअसर कर देता है। इससे त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और संक्रमण से सुरक्षा मिलती है। सीताफल एक एंटीएजिंग वाला फल है जिसे जरूर खाना चाहिए।
मैगनीशियम- सीताफल में मैग्नीशियम की मात्रा काफी हाई होती है जिससे हृदय की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। सीताफल कैल्शियम के अवशोषण को भी बेहतर बनाता है और स्कल प्रणाली को सहारा देता है।
फाइबर से भरपूर- सीताफल में बहुत ज्यादा रेशे होते हैं जिसे खाने से फाइबर की कमी को पूरा किया जा सकता है। फाइबर अधिक होने की वजह से सीताफल पाचनतंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज की समस्या को दूर कर मल त्याग में सुधार लाने में मदद करता है। सीताफल नेचुरली आंतों की परत की रक्षा करता है।
सीमित मात्रा में सभी सीताफल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसमें शुगर की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है इसलिए डायबिटीज के मरीज को सीताफल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शुगर स्पाइक और ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है।
45 की उम्र के बाद जरूर खाना चाहिए ये हरा फल, बीपी और हार्ट को हेल्दी रखने में करता है मदद
बढ़ती उम्र में कुछ फलों को डाइट का हिस्सा जरूर बना लें। ऐसा ही फायदेमंद हरा फल है सीताफल, जिसे लोग कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जानते हैं। सीताफल प्रतिरोधक क्षमता, हार्ट, आंत और पाचन को मजबूत बनाने में असरदार है। डॉक्टर रोज 1 सीताफल खाने की सलाह देते हैं।











