मंगलवार को फिल्म देखने के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी, दबंगों ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा

80
Share

शहर के सेक्टर 135 स्थित गुलशन मॉल में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को फिल्म देखने के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान चार बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट की। मारपीट की वजह से मॉल के अंदर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। गुलशन मॉल में मूवी के दौरान हुई मारपीट, दबंगों ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा नोएडा के गुलशन मॉल में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल में मूवी देखने के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।मामला सेक्टर-135 स्थित गुलशन मॉल का बताया जा रहा है। यहां मंगलवार देर रात फिल्म देखने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान अचानक मारपीट होनी शुरू हो गई, जिससे सिनेमा हॉल में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। यहां सिनेमा हॉल के अंदर चार बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान फिल्म देख रहे लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मॉल प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट मांगी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बढ़कर हाथापाई और फिर मारपीट में बदल गई। मामले की जानकारी मिलते ही थाना एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्ष 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें एक पक्ष के अभिनव पुत्र अजीत चौधरी (नंदग्राम, गाजियाबाद) और रोहित पुत्र सुरेंद्र धाम (अलीगढ़) शामिल थे। वहीं दूसरे पक्ष से हर्षवर्धन सिंह पुत्र शिव कुमार (सेक्टर 137, नोएडा), आशीष पुत्र सत्यनारायण (चरखी दादरी, हरियाणा) और विक्रांत चौधरी पुत्र रविंद्र कुमार (दुहाई, गाजियाबाद) शामिल पाए गए।