आयोग की टीम SIR की तारीख बढ़ाने को लेकर बैठक करेगी

80
Share

वर्तमान में SIR का दूसरा चरण चल रहा है। जिसमें कई राज्यों में इस प्रक्रिया को किया जा रहा है। पहले चरण में SIR की शुरुआत बिहार से हुई थी। SIR के तहत घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया गया है। इसमें बूथ स्तर पर अधिकारी काम में लगे हुए हैं। BLO आमतौर पर स्थानीय स्कूल शिक्षक या सरकारी अधिकारी होते हैं। हालांकि कम समय में SIR के काम को पूरा करना एक बड़ी चुनौती है।यूपी समेत कुछ राज्यों में बढ़ाई जा सकती है SIR की तारीख, चुनाव आयोग गुरुवार को लेगा फैसला
देशभर में चलाए जा रहे SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के बीच बड़ी खबर सामने आई है। यूपी समेत कुछ राज्यों के लिए SIR की तारीख बढ़ाई जा सकती है।
देशभर में मतदाता सूची में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है कि यूपी समेत कुछ राज्यों के लिए SIR की तारीख बढ़ाई जा सकती है। इस पर चुनाव आयोग गुरुवार को अंतिम फैसला लेगा। आयोग की टीम तारीख बढ़ाने को लेकर बैठक करेगी।भारत में मतदाता सूची के लिए SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया की जा रही है। इसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची की गलतियों को सुधारना, फर्जी वोटिंग को रोकना, डुप्लीकेट नामों या अपात्र व्यक्तियों के नाम को हटाना और पात्र नागरिकों (18 वर्ष से अधिक आयु के) को सूची में शामिल करना है।