वंदे मातरम् पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि ये चर्चाएं बंगाल में आने वाले चुनावों की वजह से हो रही हैं। वे इन चर्चाओं को बंगाल चुनावों से जोड़कर हमारे राष्ट्रीय गीत की महिमा को कम करना चाहते हैं। यह सच है कि वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम बाबू बंगाल के थे, आनंद मठ की शुरुआत बंगाल में हुई थी, लेकिन वंदे मातरम् सिर्फ बंगाल या देश तक सीमित नहीं था। जब देश की सीमा पर कोई सैनिक, या देश के अंदर देश की रक्षा करने वाला कोई पुलिसकर्मी देश के लिए अपनी जान कुर्बान करता है, तो वह सिर्फ वंदे मातरम् का ही नारा लगाता है।’राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘कुछ सदस्यों ने लोकसभा में वंदे मातरम् पर इन चर्चाओं की जरूरत पर सवाल उठाए। वंदे मातरम् पर चर्चा की जरूरत, वंदे मातरम के प्रति समर्पण की जरूरत, उस समय भी जरूरी थी। अब भी जरूरी है। साल 2047 के लिए हमने जो उज्ज्वल भविष्य सोचा है, उसके लिए यह हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी।’राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा हो रही है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि देश के प्रति भाव वाली रचना वंदे मातरम् है। वंदे मातरम् राष्ट्र भक्ति का भाव है। ये देश जमीन का टुकड़ा नहीं, हमारी माता है। वंदे मातरम् सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का सिद्धांत है।लोकसभा में चुनाव सुधार को लेकर बहस शुरू हो गई है। विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इसकी शुरुआत की। सदन में बोलते हुए कांग्रेस नेता तिवारी ने सरकार से मांग रखी की ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वोटिंग की उम्र 21 से घटाकर 18 साल करके सबसे बड़ा चुनावी सुधार किया था।’संसद में आज विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर गर्मागरम बहस हो रही है। इसमें बीजेपी की तरफ से निशिकांत दुबे, पीपी चौधरी, अनुराग ठाकुर समेत कई नेता सरकार का पक्ष रखने वाले हैं।मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर संसद में आज बहस हो रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस की जा रही है। विपक्ष की ओर से एसआईआर प्रक्रिया पर लगातार सरकार से जवाब मांगा गया है। वहीं, आज राज्यसभा में वंदे मातरम पर भी चर्चा की जा रही है। सरकार की ओर से अमित शाह पक्ष रखेंगे। सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर बहस हुई थी।
एनडीए पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग पर BJP सांसद नवीन जिंदल ने भी हिस्सा लिया। बैठक के बाद बीजेपी सांसद ने कहा, ‘NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में हमने संसद की कार्यवाही पर चर्चा की और प्रधानमंत्री ने हम सभी को जानकारी दी। उन्होंने सभी से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के साथ मिलकर काम करने और उन्हें सरकारी योजनाओं, खासकर लोगों को लौटाए जा रहे डिविडेंड मनी के बारे में सूचित रखने को कहा है।पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा शुरू होगी। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज वंदे मातरम् पर 2 दिन की चर्चा का नेतृत्व करेंगे। कुछ विपक्षी सदस्यों ने कहा है कि वंदे मातरम् पर चर्चा चुनाव की वजह से हो रही है। ऐसा कहना गलत है।’
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसदीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी जी को बिहार के नेताओं की ओर से बिहार जीत पर अभिनन्दन किया गया। राज्य और क्षेत्र के लिए किस तरह काम करना है। उसको लेकर मार्गदर्शन दिया।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘ पीएम मोदी ने देश के आम आदमी की जिदंगी आसान बनाने के लिए हर क्षेत्र में रिफॉर्म करने की बात कही। किसी नागरिक को कोई तकलीफ ना झेलना पड़े उसको लेकर निर्देश दिया। कोई ऐसा कानून या नियम ना हो जो बिना मतलब आम आदमी को परेशान करें। युवाओं को कनेक्ट करने के लिए खेल कूद जैसे आयोजनों पर जोर दिया।’लोक सभा में आज चुनाव सुधार पर चर्चा होगी। इस दौरान एसआईआर को लेकर सरकार और विपक्षी नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी। बीजेपी की तरफ से निशिकांत दुबे, पीपी चौधरी, अभिजीत गंगोपाध्याय, अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल पक्ष रखेंगे। गृहमंत्री अमित शाह इस चर्चा में कल बोलेंगे और कानून मंत्री मेघवाल भी जवाब देंगे।इंडिगो संकट पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज सरकार का पक्ष रखा और इंडिगो को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री ने कहा, ‘ऑपरेशन तेजी से सामान्य हो रहे हैं। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए इंडिगो को जवाबदेह ठहराया जा रहा है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और गरिमा की रक्षा की जा रही है। भारत के एविएशन सेक्टर को और ज्यादा यात्री-केंद्रित बनाने के लिए लॉन्ग-टर्म उपाय किए जा रहे हैं।संसद के शीतकालीन सत्र में आज एसआईआर को लेकर लोकसभा में चर्चा होनी है। चुनावी सुधारों पर बहस को लेकर कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा, ‘न्यायिक, चुनावी और प्रशासनिक सुधारों की जरूरत है, लेकिन सरकार बेपरवाह दिख रही है। हम रचनात्मक सुझाव देंगे।’चुनावी सुधारों पर होने वाली बहस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘यह बहस तथ्यों और सबूतों से भरी होगी। यह इस बारे में है कि बिहार में SIR को कैसे किया गया और इसे ‘बीजेपी को चुनाव जिताओ’ कैंपेन बना दिया गया। नहीं तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना मुमकिन नहीं था।’











