पीएम मोदी के विमान में लिखा होता है ‘भारत’ और ‘India’

35
Share

पीएम मोदी के विमान में लिखा होता है ‘भारत’ और ‘India’
यह विमान रूसी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान है। इसलिए इस पर सिरिलिक लिपि (Cyrillic script) में देश का नाम लिखा जाता है। ठीक वैसे ही जैसे एयर इंडिया के विमानों पर ‘India’ या ‘भारत’ लिखा होता है।व्लादिमीर पुतिन के विमान में बड़े-बड़े लाल अक्षरों से लिखा ये कोई कोड वर्ड नहीं, जानिए आखिर क्या है इसका मतलब?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आते ही उनके विमान में लाल रंग से लिखे 6 अक्षर वायरल हो गए। ये अक्षर कोई कोड वर्ड नहीं है। इन अक्षरों का भी खास मतलब होता है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आए हुए हैं। भारत और रूस की दोस्ती एक बार फिर दुनिया के सामने दिखी है। पुतिन का ये दौरा कई मायनों में दोनों देशों के लिए बेहद खास है। पुतिन के भारत आते ही उनका विमान चर्चा का विषय बना हुआ है।РОССИЯ को देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल
जब पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो सबकी नजरें लाल अक्षरों से लिखे РОССИЯ पर पड़ीं। इस शब्द का क्या मतलब है? ये पुतिन के विमान में क्यों लिखा गया है? इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उमड़ने लगे।
रूसी भाषा में लिखे गए ये अक्षर
तो सबसे पहले जानते हैं कि पुतिन का जो सरकारी विमान है, उसका नाम इल्युशिन Il-96-300 है। पुतिन इसी विमान से हवाई यात्रा करते हैं। इस विमान पर ही बड़े-बड़े लाल अक्षरों РОССИЯ लिखा हुआ दिखाई दिया। ये एक रूसी भाषा है।
Р = R
О = O
С = S
С = S
И = I
Я = Ya
विमान में Россія (रोस्सिया) यह रूसी भाषा में लिखा हुआ है। इसका सही उच्चारण ‘Rossiya’ (रॉस-सी-या) है। इसका मतलब: Россія का अर्थ ‘Russia’ यानी रूस है। РОССИЯ रूसी भाषा (Russian language) में लिखा हुआ है। यह रूसी की मूल लिपि सिरिलिक (Cyrillic script) में लिखा गया शब्द है।