हुकूमत एक्सप्रेस
अमरोंहा। तिगरी गंगा धाम में आज शनिवार की देर शाम विधिवत पूजन मत्रोच्चार, दुग्धाभिषेक के साथ ही गंगा मेले का शुभारभ हो गया। इस अवसर पर गंगा के किनारे हवन, यज्ञ किया गया और गंगा आरती की गयी। गंगा तट पर मंत्रों की गूंज और गंगा आरती ने भक्तिमय माहौल बना दिया। जिसने श्रद्धालुओ का मन मोह लिया।
वहीं तिगरी मेले के शुभारम्भ के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल आजन्य कुमार ंिसंह, डीआईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र, शिक्षक विधायक जयपाल सिंह व्यस्त, शिक्षक विधायक हरिसिंह ढिल्लो, डीएम निधि गुप्ता, एडीएम वित्त गरिमा सिंह, पालिका चेयरमैन शशि जैन आदि ने गंगा पूजन में प्रतिभाग किया। गंगा आरती की और दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त आजंन्य कुमार सिंह ने गंगा स्नान पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्कार और परंपराओं का महत्व समझना आवश्यक है। ये मेले में आपसी भाईचारे व रिश्तों को मजबूत बनाते है। उन्होने गंगा को साफ-सुथरा रखने को भी कहा। जिला पंचायत अध्क्षक्ष ललित तंवर, शिक्षक विधायक जयपाल सिंह व्यस्त आदि ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि गंगा मैया के प्रति हमारी श्रद्धा ही इसे स्वच्छ और अभिरल रख सकती है। उन्होने इस मेले को भव्य और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने बताया कि यह मेला पांच नवंबर तक चलेगा और 05 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा। मेले में अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जो गंगा मैया में स्नान कर आनंद ले रहे हैं। मेले में मनोरंजन के विभिन्न साधन भी उपलब्ध है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मेले की निगरानी डेन व सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। पुलिस कर्मी घोड़ों पर सवार होकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। इस दौरान अमरोहा पालिका ईओ डा. बृजेश कुमार के साथ ही मंडलायुक्त आजन्य कुमार सिंह, डीआईजी मुनीराज, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, डीएम निधि गुप्ता, शिक्षक विधायक जयपाल सिंह व्यस्त, हरिसिंह ढिल्लो, एसपी अमित आनंद, सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र, एडीएम गरिमा सिंह, व भाजपा नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।











