कौन है सत शर्मा जिन्होंने जम्मू-कश्मीर से जीता राज्यसभा चुनाव, खोला भाजपा का खाता जम्मू-कश्मीर के राज्यसभा चुनाव से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में एक राज्यसभा सीट जीतने में सफल हो गई है। भाजपा के सत शर्मा ने प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में भाजपा का खाता खोल दिया है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में हुए पहले राज्यसभा चुनाव में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है। सत शर्मा का पूरा नाम सतपाल शर्मा है। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष हैं। सत शर्मा इससे पहले जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। वह पूर्व में जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। आपको बता दें कि सत शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी हैं। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। भाजपा का खाता खोलने वाले सत शर्मा कौन हैं? जम्मू-कश्मीर से जीता राज्यसभा चुनाव











