‘आतंकी चाहे जहां छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन कर देंगी’, पीएम मोदी ने दी Pak को चेतावनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक सभा कोभी संबोधित किया।
गयाजीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है, अब भारत में आतंकी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी।”प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है… इस धरती पर लिया गया हर संकल्प कभी व्यर्थ नहीं गया है। जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया, तब मैंने बिहार की इस धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “गयाजी की यह धरती अध्यात्म और शांति की धरती है, यह भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली पावन भूमि है… यहां के लोग चाहते थे कि इस नगर का नाम गया नहीं, बल्कि गयाजी हो। मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार को बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि बिहार की डबल इंजन सरकार गयाजी के तेज विकास के लिए तेज़ी से काम कर रही है।
गयाजी में प्रधानमंत्री मोदी ने गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई, जिसका उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना है। इसके अलावा, उन्होंने वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई, जिससे प्रमुख बौद्ध स्थलों पर पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।
पीएम मोदी ने गयाजी में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गया जी पहुँचते ही मंच पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वे 13,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली के लिए गया जी पहुंचे। वे बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।











