सद्भावना पार्क स्थित मंदिर में दानपात्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी

196
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। दीनदयाल नगर स्थित सद्भावना पार्क स्थित सद्भावना शिव शक्ति मंदिर में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोर दानपात्र चुराकर ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब श्रद्धालुओं ने दानपात्र गायब देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने चोरी की घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द चोर को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मंदिर में नियमित रूप से श्रद्धालु दर्शन करने और दान करने आते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना से आस्था को ठेस पहुँची है।