कभी जहरीले सांपों को लेकर हुई गिरफ्तारी, अब घर के बाहर चली गोलियां, वो टीवी स्टार विवादों में रहा जिसका शोहरतकाल

112
Share

कभी जहरीले सांपों को लेकर हुई गिरफ्तारी, अब घर के बाहर चली गोलियां, वो टीवी स्टार विवादों में रहा जिसका शोहरतकाल
एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं और रविवार को उनके घर के बाहर गोलियां चली हैं। तीन नकाबपोश लोगो ने सुबह कई राउंड हवाई फायरिंग की है।
बिग बॉस ओटीटी के विजेता और टीवी की दुनिया के स्टार एक्टर एल्विश यादव के घर पर हवाई फायरिंग की खबर सामने आई है। रविवार की सुबह 5 बजे के करीब एल्विश के गुरुग्राम सेक्टर 49 स्थित घर के बाहर तीन मास्क बंद आरोपियों ने कई राउंड हवाई फायर किए हैं। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने एएनआई को बताया कि हवाई फायरिंग के समय एल्विश अपने घर पर नहीं थे। 27 साल के एल्विश यादव को यूट्यूब ने स्टार बनाया है। बीते कुछ साल से एल्विश काफी पॉपुलर हैं और उनका शोहरतकाल सुर्खियां बटोरता रहा है। इससे पहले भी सांपों के जहर और रेव पार्टी को लेकर विवादों में घिर चुके हैं और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। आज हम जानते हैं एल्विश यादव की पूरी कहानी।
14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहे चुके एल्विश
टीवी की दुनिया के 2 पॉपुलर शो रोडीज और डबल क्रॉस में गैंग लीडर के तौर पर नजर आए एल्विश वर्तमान में टॉप इन्फ्लुएंसर्स में गिने जाते हैं। बिग बॉस ओटीटी के सीजन-2 के विनर रहे एल्विश महज 27 साल के हैं और अब तक तगड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर चुके हैं। एल्विश ने सोशल मीडिया पर फनी वीडियो बनाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। जब वीडियो चल निकला तो एल्विश यूट्यूब पर काफी मशहूर हो गए। बाद में बिग बॉस जीते और स्टार बन गए। आज एल्विश एक जाना माना नाम बन गए हैं। लेकिन एल्विश की शोहरत हमेशा ही विवादों के घेरे में रही है। बीते दिनों पुलिस ने 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में भी एल्विश को रखा था। इस मामले को लेकर एल्विश को गिरफ्तार होना पड़ा था और उनकी काफी किरकिरी हुई थी।
खोखला रुतबा और शोबाजी को लेकर बटोरी सुर्खियां
एक रेव पार्टी पर पुलिस ने बीते साल रेड डाली थी। यहां पुलिस को स्नेक बाइट और दूसरी तरह के ड्रग्स मिली थीं। इस पार्टी में एल्विश भी थे और इसी मामले को लेकर उनपर केस भी चला था। इसका मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी गया था। लेकिन इसी दौरान जब एल्विश की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानकारी मिली थी तो उनके पिता ने इसे खोखली हवाबाजी करार दिया था। एल्विश के पिता ने कहा था कि जो भी लग्जरी गाड़ियां फोटो और वीडियो में दिखाई जाती हैं वे या तो लोन पर हैं या फिर किसी दोस्त की हैं। अब एल्विश के घर के बाहर फायरिंग ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।