अक्षय कुमार की हीरोइन, 21 साल के करियर में कीं मात्र 5 फिल्में, फिर भी रईसी में किसी से कम नहीं है ये हसीना
आज हम आपको बी-टाउन की उस हसीना से मिलनाने जा रहे हैं, जिसने अपने 21 साल के करियर में सिर्फ 5 फिल्में की हैं, लेकिन उसके बाद भी रईसी के मामले में ये किसी से कम नहीं हैं। फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी ये करोड़ों की मालकिन बनी हुई हैं।
बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट जैसी हसीनाओं का राज है। हिट फिल्मों से डेब्यू करने वाली ये हसीनाएं अपने करियर में अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। लेकिन, दूसरी तरफ इंडस्ट्री में एक ऐसी भी हसीना है, जिसने फ्लॉप फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इनका करियर भी ठप रहा। इन्हें इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं और 21 सालों में इन्होंने सिर्फ 5 फिल्में की हैं, इसके बाद भी रईसी के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सबसे रईस खानदान की बहू दिव्या खोसला कुमार हैं, जिन्होंने टी-सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार से शादी की है।
18 की उम्र में ही कर ली थी शादी
दिव्या खोसला बेहद कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिए थे। इसके बाद दिव्या ने 2004 में तेलुगु फिल्म ‘लव टुडे’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा और इसी साल अक्षय कुमार स्टारर ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ में नजर आईं, जिसमें उनके और अक्षय कुमार के अलावा अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल, संदली सिन्हा और नगमा जैसे स्टार भी नजर आए। इतनी जबरदस्त स्टार कास्ट के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई।शादी के बाद अभिनय से बना ली दूरी
‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ में काम करने के दौरान ही दिव्या की मुलाकात टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, बातचीत बढ़ी और फिर इनकी लव स्टोरी भी शुरू हो गई। एक ही साल के भीतर दोनों ने शादी कर भी कर ली। दिव्या की पहली फिल्म भले ही कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन इस फिल्म के चलते उन्हें अपना जीवनसाथी जरूर मिल गया। 2005 में भूषण कुमार से शादी के बाद दिव्या ने अभिनय से दूरी बना ली और फिल्में प्रोड्यूस करने लगीं।11 साल बाद पर्दे पर की वापसी
हालांकि, 11 साल बाद उन्होंने पर्दे पर वापसी की और ‘सनम रे’ मैं कैमियो करती नजर आईं। दिव्या इस फिल्म के गाने ‘हमने पी रखी है’ सॉन्ग में दिखाई दीं। इसके बाद 2017 में उन्होंने बुलबुल नाम की शॉर्ट फिल्म की और फिर 2021 में रिलीज हुई ‘सत्यमेव जयते 2’ में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 2023 में दिव्या ‘यारियां 2’ में अभिनय करती दिखीं और ये भी फ्लॉप रही, इसके बाद 2024 में रिलीज हुई ‘सावी’ भी खास कमाल नहीं दिखा सकी। यानी, दिव्या खोसला ने अपने 21 साल के करियर में जो 5 फिल्में कीं, वो सभी फ्लॉप ही रहीं।
206 करोड़ की मालकिन हैं दिव्या खोसला
भले ही दिव्या खोसला अपने करियर में कोई सफल फिल्म नहीं दे पाई हैं, लेकिन रईसी के मामले में वह किसी से पीछे नहीं हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, दिव्या की अपनी नेट वर्थ 206 करोड़ के आस-पास है, जबकि कुमार परिवार की बात करें तो ये इंडस्ट्री की सबसे अमीर फैमिली है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, टी-सीरीज के मालिक और उनके परिवार की नेटवर्थ 10 हजार करोड़ से अधिक है।











