‘खुशी-सारा से बेहतर…’ स्टारकिड की रैंप वॉक ने फैंस के दिलों पर चलाई छुरियां, सैफ के लाडले संग दिखाया स्वैग
बॉलीवुड हसीनाएं अब स्क्रीन के साथ-साथ रैंप पर भी जलवे बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। पिछले दिनों अपनी रैंप वॉक को लेकर कई हसीनाएं चर्चा में रहीं, जिनमें सारा अली खान से लेकर खुशी कपूर तक शामिल हैं। लेकिन, अब एक स्टारकिड ने अपनी रैंप वॉक से सबको हैरान कर दिया है।
जाह्नवी, खुशी, सारा को रैंप वॉक में इस स्टारकिड ने पछाड़ा।
सारा अली खान से लेकर जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर तक कुछ ऐसी स्टारकिड हैं जो फिल्मों के साथ-साथ रैंप वॉक पर भी अक्सर नजर आ जाती हैं। हालांकि, अनन्या पांडे एक ऐसी स्टारकिड हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ रैंप वॉक के लिए भी खूब तारीफें बटोरीं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे के कुछ वीडियो छाए रहे, जिनमें वह रैंप पर जलवे बिखेरती दिखीं। अब एक और स्टारकिड है, जो अपनी रैंप वॉक के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। 2025 में अपनी डेब्यू फिल्म से सुर्खियों में आई ये स्टारकिड हाल ही में इस सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम के साथ रैंप पर उतरी और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अब इनकी तुलना सारा अली खान से लेकर खुशी कपूर से हो रही है।
चर्चा में रवीना टंडन की बेटी राशा का रैंप वॉक
हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की, जिन्होंने इसी साल जनवरी में ‘आजाद’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में राशा के साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन लीड रोल में थे और इन दो स्टारकिड्स के अलावा अजय देवगन और डायना पेंटी भी फिल्म का हिस्सा थे। फिल्म में अपने अभिनय से लेकर डांस तक के लिए राशा ने खूब तारीफें बटोरीं और अब वह अपने रैंप वॉक के लिए चर्चा में आ गई हैं। फैन राशा के अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे और उन्हें सारा, जाह्नवी और खुशी कपूर से बेहतर बता रहे हैं।राशा थडानी ने इब्राहिम अली खान के साथ इंडिया काउचर वीक 2025 के दौरान रैंप वॉक किया। इस दौरान राशा ने ब्लैक लहंगा हना था और इब्राहिम भी ब्लैक ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे। दोनों ने फैशन डिजाइनर जेजे वलाया के लिए रैंप वॉक किया। दोनों स्टारकिड हाथों में हाथ डालकर रैंप पर उतरे और राशा ने अपने वॉक से सारी लाइमलाइट लूट ली। हाल ही में स्टारकिड ने अपने रैंप वॉक की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिस पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
राशा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘सारा, जाह्नवी और खुशी से लाख गुना बेहतर।’ एक अन्य ने लिखा- ‘सब बेहद शानदार लग रहा है, तुमने कमाल कर दिया।’ एक और लिखता है- ‘मैं इसे दिन भर देख सकता हूं। उसकी वॉक वाकई बहुत शानदार है। कम से कम दूसरी स्टारकिड्स से तो बहुत बेहतर।’ एक ने राशा को टैलेंटेड और कॉन्फिडेंट बताते हुए उनकी तारीफ की। बता दें, राशा ही नहीं इब्राहिम ने भी इसी साल अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। जहां राशा ने आजाद तो वहीं इब्राहिम ने नादानियां से फिल्मी दुनिया में कदम रखे। इब्राहिम इन दिनों पृथ्वीराज सुकुमारन और काजोल स्टारर ‘सरजमीं’ को लेकर भी तारीफें हासिल कर रहे हैं।











