धर्म परिवर्तन क्यों करवाते थे, किसी राजनेता से मिलीभगत है तुम्हारी? ED ने पूछे सवाल तो लड़खड़ाने लगी छांगुर बाबा की जुबान
अवैध और जबरन तरीके से धर्मांतरण का रैकेट चलाने के आरोप में पकड़े गए छांगुर बाबा का ED के सवालों से सामना हुआ तो उसकी जुबान लड़खड़ाने लग गई। वह ED के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहा था।
यूपी में जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार छांगुर बाबा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सोमवार को लखनऊ में उसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से इजाजत मिलते ही ED की टीम उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर चली गई थी। आज ईडी ने उससे अवैध धर्मांतरण और देश विरोधी गतिविधियों को लेकर कई सवाल किए गए। छांगुर का ईडी के सवालों से सामना हुआ तो उसकी जुबान लड़खड़ाने लग गई।
छांगुर का जवाब- कोई मकसद नहीं था मेरा, मैंने सिर्फ इस्लाम के प्रचार-प्रसार का काम किया है। कोई अपने मन से ही धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो मेरी कोई गलती नहीं है, मैंने कभी ये सब काम पैसो के लिए नहीं किया न ही कभी किसी का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया।











