बिहार और बंगाल के दौरे पर PM मोदी, पहुंचे मोतिहारी

52
Share

पीएम मोदी आज यानी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा बिहार चुनाव से पहले हो रहा है, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है।
पीएम मोदी आज शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बिहार के मोतिहारी जिले में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा PM मोदी दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे। वहीं बिहार को चार अमृत भारत ट्रेनों की सौगात भी देंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में पीएम मोदी 5000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसमें तेल और गैस, बिजली, सड़क और रेल जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।
दरभंगा और पटना को भी मिलेगी ये सौगात
पीएम मोदी दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। ये सुविधाएं आईटी सॉफ्टवेयर और सेवा निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। यह नवोदित उद्यमियों के लिए तकनीकी स्टार्टअप इको सिस्‍टम का पोषण भी करेगा और नवाचार, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और उत्पाद विकास को प्रोत्साहित करेगा।
पीएम मोदी इस समय मोतिहारी जिले में पहुंच गए। यहां स्थानीय लोगों और भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और मोदी मोदी के नारे लगाए गए।
बिहार में इन सड़क मार्गों का उद्घाटन
पीएम मोदी 820 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले एनएच-319 के परारिया से मोहनिया तक 4-लेन वाले खंड का भी उद्घाटन करेंगे। यह एनएच-319 का वह हिस्सा है जो आरा शहर को एनएच-02 (स्वर्णिम चतुर्भुज) से जोड़ता है। इसके अलावा, एनएच-333सी पर सरवन से चकाई तक पक्की सड़क के साथ 2-लेन का निर्माण भी किया जाएगा।
बिहार में रेलवे की इन परियोजनाओं का शिलान्यास
पीएम मोदी इन रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव हेतु बुनियादी ढांचे का विकास। भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन (114 किमी) पर स्वचालित सिग्नलिंग। भटनी-छपरा ग्रामीण खंड में ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए कर्षण प्रणाली का आधुनिकीकरण। लगभग 4080 करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन दोहरीकरण।
बिहार में रेलवे की इन परियोजनाओं का उद्घाटन
पीएम मोदी बिहार में रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग शामिल है। दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइनों का दोहरीकरण।
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी बिहार में रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
दुर्गापुर में 5000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दोपहर 3 बजे 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यहां भी पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
मोतिहारी में 7200 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास
पीएम मोदी सुबह 11:30 बजे मोतिहारी जिले में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।