इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज के वीडियो, 3 लड़कियां और 1 लड़का गिरफ्तार, आरोपियों ने बताया- कितनी हो रही थी कमाई?

41
Share

इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज के वीडियो, 3 लड़कियां और 1 लड़का गिरफ्तार, आरोपियों ने बताया- कितनी हो रही थी कमाई?
संभल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनसे इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी वीडियो हटाने की चेतावनी भी दी। आरोपियों ने बताया कि उन्हें अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम रील से कितने हजार रुपये की कमाई हो रही थी?
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर अश्लील वीडियो और रील डालने के आरोप में मंगलवार को तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि असमोली थाना क्षेत्र में कुछ लड़कियों द्वारा इंस्टाग्राम पर अश्लील गाली-गलौज के वीडियो डालने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 25-25 हजार रुपये प्रति माह हो रही थी कमाई
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब इस मामले की जांच की गई तो मेहरुल निशा उर्फ परी, महक, हिना और जर्रार आलम की भूमिका सामने आई। विश्नोई का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें बताया कि 25-25 हजार रुपये प्रति माह की आमदनी हो रही थी। ये लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अश्लील भाषा में रील और वीडियो बना कर इंस्टाग्राम पर डालते थे।
चारों आरोपियों को भेजा गया जेल
एसपी ने कहा कि मंगलवार को इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। इसके पहले सोमवार को असमोली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) कुलदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र के शहवाजपुर कलां गांव की दो युवतियों- महक और परी (दोनों की उम्र करीब 25 साल) द्वारा इंस्टाग्राम पर अश्लील और अभद्र रील एवं वीडियो पोस्‍ट किए जाने की सूचना मिली। इंस्टाग्राम से अश्लील वीडियो हटाए जाने का दिया गया था निर्देश
उन्होंने कहा कि दोनों युवतियों को चेतावनी दी गई, लेकिन दोनों ने इसके बावजूद लगातार रील पोस्ट की और उक्त वीडियो एवं रील को नहीं हटाया। कुमार ने कहा कि दोनों युवतियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 बी (सार्वजनिक स्थानों पर अश्‍लील कृत्य) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जांच में हिना और जर्रार आलम के भी नाम सामने आए।