मुंबई। कहते हैं, जब एक पत्नी को उसके जीवनसाथी की सबसे अधिक जरूरत होती है और वही व्यक्ति उसे उस वक्त अकेला छोड़ दे, तो उसकी पूरी दुनिया बिखर जाती है। बॉलिवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस कंगना शर्मा की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही दर्दनाक मोड़ आया, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ कर रख दिया।
कंगना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साल 2019 में उनकी मुलाकात योगेश नाम के शख्स से हुई, जिनसे उन्हें प्यार हो गया। शादी का इरादा नहीं था, लेकिन एक खूबसूरत आईलैंड पर किए गए रोमांटिक प्रपोज़ल ने उन्हें मना करने का मौका नहीं दिया।
शादी के कुछ समय बाद ही कंगना गर्भवती हो गईं। लेकिन जब वह 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब योगेश ने उन्हें बहन के घर यह कहकर छोड़ दिया कि वह किसी काम से बाहर जा रहा है। इसके बाद वह काफी समय तक लौटा ही नहीं। अकेले बच्चे को जन्म देने के बाद कंगना डिप्रेशन में चली गईं और फिर उन्हें पता चला कि योगेश पहले से शादीशुदा था। उन्होंने यह सच कभी बताया ही नहीं।

कंगना ने हिम्मत दिखाई और तलाक ले लिया। आज वह अपने बेटे की परवरिश अकेले कर रही हैं।
कंगना शर्मा ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘मोना होम डिलीवरी’ और ‘यूज्ड’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। साथ ही कई म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर वह काफ़ी एक्टिव हैं और अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं।
उनकी कहानी बताती है कि ज़िंदगी में चाहे जितने भी धोखे मिलें, एक महिला अगर ठान ले तो अकेले भी अपने लिए रास्ता बना सकती है।











