जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया

374
Share
उज्जैन।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरुप जिले में जल गंगा जल संवर्धन अभियान का योजनाबद्ध क्रियान्वयन किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में स्थित प्राचीन जल के स्त्रोत- बावड़ी , कुए और कुंड की साफ-सफाई कर उनका जिर्णोध्दार किया जा रहा है। साथ ही रिचार्ज पिट का निर्माण भी वर्षा के जल को सहेजने के लिए किया जा रहा है।

इसी कडी में गत दिवस जनपद पंचायत उज्जैन की ग्राम पंचायत बकानिया में हितग्राही रेशम बाई के स्वामित्व की भूमि पर 25,899 /- रूपए की लागत से कूप रिचार्ज पिट का निर्माण कराया गया । साथ ही ग्राम पंचायत भवन में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग संयंत्र स्थपित किया गया। एक अन्य हितग्राही चेनुलाल के खेत में 25,899 /- रुपए की लागत से कूप रिचार्ज पिट का निर्माण कराया गया । अन्य हितग्राही रतनलाल सेन और राजाराम कुमावत के यहा भी कूप रिचार्ज पिट का कार्य पूर्ण करवाया गया । उल्लेखनीय है की रिचार्ज पिट के निर्माण से वर्षा के जल को सहेंजा जा सकेगा ।