उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

95
Share

मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए :- उ0प्र0 में बीजो ं के प्रसंस्करण में वृद्धि किये जाने हेतु सीड पार्क की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत मंत्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश में बीजो ं के प्रसंस्करण में वृद्धि किये जाने हेतु सीड पार्क की स्थापना किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश कृषि क्षेत्र की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसका कृषि क्षेत्रफल 162 लाख हेक्टेयर है, जो देश के कुल कृषित क्षेत्रफल का 11.82 प्रतिशत है। प्रदेश में खरीफ, रबी एवं जायद में लगभग 139.43 लाख कुन्तल बीज की आवश्यकता रहती है। इसके सापेक्ष सरकारी/अर्द्धसरकारी तंत्र के माध्यम से लगभग 07 प्रतिशत, निजी क्षेत्र से 43 प्रतिशत एवं शेष 50 प्रतिशत की पूर्ति किसान संरक्षित बीज से होती है। कुल आवश्यक बीज के सापेक्ष 70 लाख कुन्तल प्रमाणित बीज की आवश्यकता होती है। प्रदेश में लगभग 40 लाख कुन्तल प्रमाणित बीज का उत्पादन किया जा रहा है, जिसमें से लगभग 10 से 15 प्रतिशत बीज समीपवर्ती राज्यो ं को आपूर्ति हो जाता है। लगभग 05 लाख कुन्तल संकर बीजों की आवश्यकता होती है। शेष प्रमाणित बीज एवं शत-प्रतिशत संकर बीज के लिए प्रदेश को अन्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रदेश में सीड पार्क की स्थापना से जहाँ अन्य राज्यो ं पर बीज के लिए निर्भरता कम होगी एवं स्थानीय तौर पर बीज की उपलब्धता होने के फलस्वरूप बीज की दरो ं मे ं कमी भी परिलक्षित होगी। सीड पार्क में स्थापित होने वाले बीज उद्योगो ं के माध्यम से कृषि क्षेत्र से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन यू0एस0 डॉलर बनाए जाने के लक्ष्य की पूर्ति की पूरी सम्भावनाएं है। अतः उत्तर प्रदेश मे ं बीजो ं के प्रसंस्करण मे ं वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश में 09 कृषि जलवायु क्षेत्र के दृष्टिगत प्रदेश स्थित कृषि विश्वविद्यालय अथवा कृषि विभाग के 1 राजकीय कृषि प्रक्षेत्र में उपलब्ध भूमि पर उपयुक्तता के आधार पर 05 सीड पार्क यथा- पश्चिमी जोन, तराई जोन, मध्य जोन, बुन्देलखण्ड एवं पूर्वी जोन में स्थापित किये जाने का प्रस्ताव है। सीड पार्क प्रदेश स्थित कृषि विश्वविद्यालय अथवा कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज प्रक्षेत्रो की उपलब्ध भूमि पर उपयुक्तता के आधार पर 150 से 200 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किया जायेगा। सर्वप्रथम मध्य ज़ोन में लखनऊ जनपद स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र अटारी की कुल 130.63 एकड़ भूमि पर सीड पार्क की स्थापना प्रस्तावित है। राजकीय कृषि प्रक्षेत्र अटारी पर प्रस्तावित सीड पार्क की स्थापना पर कुल 266.70 करोड़ रुपये का व्यय सम्भावित है। सीड पार्क में अधिक से अधिक बीज व्यवसाय स्थापित हो सकें, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा सीड पार्क में बीज व्यवसाइयों को बीज प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना, ताप नियंत्रण भण्डारण, स्पीड ब्रीडिंग, हाइब्रिड लैब आदि विभिन्न प्रकार की यथावश्यक सुविधाएं/छूट प्रदान की जाएंगी। सीड पार्क में बीज उत्पादन संयत्र, भण्डारण सुविधाओं, प्रयोगशालाओ ं व अन्य सुविधाओं की स्थापना करने हेतु बीज व्यवसाइयो ं/संस्थाओं को 30 वर्ष की लीज पर भूमि दिया जाना प्रस्तावित है, जो कि अधिकतम 90 वर्षों तक होगी। एक सीड पार्क में स्थापित किये जाने वाले उद्योगों से लगभग 1,200 लोगों को प्रत्यक्ष एवं लगभग 3,000 लोगो ं को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होना सम्भावित है। एक सीड पार्क से लगभग 40,000 बीज उत्पादक किसान जुड सकेंगे। इस प्रकार 05 सीड पार्क से 6,000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं 15,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। सीड पार्क की स्थापना से प्रदेश गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा और किसानो ं की आय में वृद्धि होगी। बीज प्रतिस्थापन दर (एस0आर0आर0) में सुधार से उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा कृषको ं की आय बढ़ेगी। प्रदेश में उत्पादित बीजां को व्यापक बाजार प्राप्त होगा।