रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, युवाओं ने दिखाया उत्साह

56
Share
देहरादून,डीडी कॉलेज, नींबू वाला, गढ़ी कैंट में आई एम ए ब्लड बैंक ऑफ उत्तराखंड के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह यादव की प्रेरणा और मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन किया गया।
शिविर में डीडी कॉलेज के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया था।
कॉलेज अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा, “रक्तदान महादान है। यह न सिर्फ किसी की जान बचा सकता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी जाग्रत करता है।”
आई एम ए ब्लड बैंक की टीम ने सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित रक्त संग्रह की प्रक्रिया सुनिश्चित की। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व जलपान भी प्रदान किया गया।
कॉलेज प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।