वक्फ कानून के बाद अब UCC की बारी? BJP ने जारी किया वीडियो, लिखा- अभी तो यात्रा शुरू हुई हैमोदी 3.0 सरकार का तीसरा कार्यकाल मई 2025 में एक साल पूरा करने जा रहा है। बीजेपी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर उपलब्धियां गिनाई हैं। इसमें UCC को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
बीजेपी ने वीडियो में UCC लाने की तैयारी की ओर इशारा किया है।
नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने से पहले बीजेपी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पार्टी ने वक्फ कानून के बाद अब यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) यानी समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी की ओर इशारा किया है। बीजेपी के एक्स हैंडल के जरिए शेयर किए गए वीडियो का टाइटल दिया गया है- Big Moves Under
वीडियो में मोदी सरकार के तीसरे टर्म पर विपक्ष की टिप्पणी का जिक्र करते हुए बताया गया है कि विपक्ष ने तीसरे कार्यकाल को कमजोर बताया था और गठबंधन टूटने की भविष्यवाणी की गई थी लेकिन सरकार ने मजबूती से कदम उठाए हैं। इसमें सरकार के कई बड़े फैसलों का भी जिक्र है। वीडियो में यह भी संकेत दिया गया कि सरकार अब यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में काम कर रही है।











