सुबह कर लें ये काम कभी नहीं होगी शरीर में विटामिन डी की कमी

45
Share

सुबह कर लें ये काम कभी नहीं होगी शरीर में विटामिन डी की कमी, हड्डी पसली बन जाएंगे नेचुरली मजबूत शरीर को स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाना है तो विटामिन डी की कमी न होने दें। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सुबह कुछ देर ये काम कर लें। इससे आपको नेचुरली विटामिन डी मिलेगी और दवाएं खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
भारत में रहने वाले गर्मी, बारिश और सर्दी जैसे मौसम का मजा लेते हैं। यहां रहने वाले लोगों को अलग-अलग मौसम के हिसाब से खाना और जरूरी पोषक तत्व मिलते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में लाइफस्टाइल में जिस तरह के बदलाव हुए हैं उसका सेहत पर सबसे ज्यादा असर हो रहा है। खराब खाने पीने के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगी है। शहरों में रहने वाले लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी सबसे ज्यादा होने लगी है। इसकी वजह धूप से दूर रहना और घरों में धूप नहीं आना है। ऐसे में अगर आपको हड्डियों को मजबूत बनाना है तो रोजाना सुबह ये काम जरूर कर लें। इससे शरीर को नेचुरली विटामिन डी मिलता रहेगा।रोजाना सुबह आधा घंटे धूप में जरूर बैठें। धूप में बैठने से शरीर को नेचुरली विटामिन डी मिलेगा। हमारा शरीर धूप में रहने पर खुद से विटामिन डी बनाने लगता है। यानि सिर्फ आधा घंटे की धूप लेने से आपको जिंदगीभर विटामिन डी की गोलियां खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि धूप से विटामिन डी लेने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप कम के कम कपड़े पहनें यानि त्वचा को ज्यादा से ज्यादा धूप के संपर्क में आने दें। ऐसा नहीं है कि आप कभी भी धूप में बैठ जाएंगे और शरीर को विटामिन डी मिल जाएगा। विटामिन डी के लिए आपको गर्मियों में सुबह 8 बजे तक की धूप ही लेनी है। सर्दियों में धूप देरी से निकलती है तो आप 9 बजे तक की धूप ले सकते हैं। इससे शरीर को विटामिन डी मिलेगा। इसके बाद की धूप शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए खाने में कुछ खास चीजों को शामिल करें। गाय के दूध में विटामिन डी पाया जाता है। डेयरी उत्पाद खाने में जरूर शामिल करें। प्लांट बेस्ड फूड जैसे मशरूम, साबुत अनाज, सीरियल्स, अंडा, संतरे का जूस विटामिन डी से भरपूर आहार है। आप इन चीजों का सेवन अपनी डाइट में बढ़ा सकते हैं।