प्रदेशपति के चचेरे भाई के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां, गहने और रुपये भी ले गई
पति के चचेरे भाई के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां, गहने और रुपये भी ले गई
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक महिला अपने पति के चचेरे भाई के साथ फरार हो गई। महिला तीन बच्चों की मां थी। वहीं पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
हापुड़: यूपी के हापुड़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां पड़ोस के एक युवक के साथ फरार हो गई है। मामले के पारे में पुलिस ने जानकारी दी है। वहीं पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला जिस युवक के साथ फरार हुई है, वह उसके पति का चचेरा भाई है। घर में रखे रुपये और गहने भी अपने साथ लेकर महिला भाग गई है। ऐसे में पीड़ित पति ने महिला की तलाश करने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।











