र गया रील बनाने का भूत, महिला ने कार की बोनट पर बनाया वीडियो; कटा 22500 रुपये का चालान
उतर गया रील बनाने का भूत, महिला ने कार की बोनट पर बनाया वीडियो; कटा 22500 रुपये का चालान
यूपी के औरैया जिले में एक महिला की रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उसने एक कार की बोनट पर बैठकर और खड़ी होकर रील बनाई थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एआरटीओ ने कार का 22500 रुपये का चालान काटा है।
औरैया: यूपी के औरैया जिले में एक महिला को रील बनाने का शौक महंगा पड़ गया। महिला ने कार के बोनट पर बैठकर रील बनाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने इस घटना का संज्ञान लिया है और कार का चालान भी काट दिया है। औरैया एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए कार का 22500 का चालान कर दिया है। महिला ने अलग-अलग गानों पर कार के साथ रील बनाई है। कई रील्स में वह कार की बोनट पर भी बैठी हुई नजर आ रही है।
दरअसल, औरैया जिले में एक महिला को कार की बोनट पर बैठकर रील बनाना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया महिला की रील तो वायरल हो गई, लेकिन अब ये रील वायरल होना काफी महंगा भी पड़ गया है। दरअसल, औरैया एआरटीओ के संज्ञान में यह मामला आने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी ने कार का 22500 रुपये का चालान काटा है। पूरा मामला औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। ये वीडियो बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बनाई गई है, जिसमें महिला कार के बोनट पर बैठी हुई नजर आ रही है।
बता दें कि रील बनाते समय कार के अंदर और भी लोग बैठे दिखाई दे हैं। इसके अलावा महिला कार के बोनट पर खड़ी होकर वीडियो बना रही थी। ये वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं गाड़ी नंबर यूपी 79 जेड 8974 की बोनट पर बैठकर महिला द्वारा ‘तेरे कारे कारे नैन मोपे जादू कर गए’ के गाने पर रील बनाई गई। वहीं दूसरी वीडियो बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ‘सारी रात मुझे तेरी याद आती रही’ गाने पर बनाई गई है, जिसमें महिला ने कार के बोनट पर खड़ी होकर रील बनाई है। फिलहाल एआरटीओ विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए 22500 रुपये का चालान किया है











