डॉ मनसुख मंडाविया ने राजकोट में चलाई साइकिल

56
Share

डॉ मनसुख मंडाविया ने राजकोट में चलाई साइकिल, राहुल बोस ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ में शामिल हुए युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने राजकोट के भयावदर में साइकिल चलाई। वहीं राहुल बोस दिल्ली में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ में शामिल हुए।
राजकोट/नई दिल्ली: युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने राजकोट के भयावदर में राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माय भारत स्वयंसेवकों के साथ मिलकर साइकिल चलाई। इस दौरान लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाई, जिससे लोगों को फिट रहने और मोटापे से मुक्त रहने की प्रेरणा मिली।
साइकिलिंग अभियान भारत के कई स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों के अलावा SAI क्षेत्रीय केंद्र, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE)
नई दिल्ली के प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भी 600 से अधिक नागरिकों ने प्रसिद्ध अभिनेता और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस के साथ साइकिलिंग अभियान में शामिल होने से पहले ज़ुम्बा और रस्सी कूदने जैसी फिटनेस गतिविधियों में भाग लिया। लोगों ने भारत के पुश अप मैन रोहताश चौधरी के साथ एक मजेदार प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया।
इस दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल बोस ने कहा कि संडे ऑन साइकिल अभियान एक बेहतरीन पहल है। फिटनेस तो महत्वपूर्ण है ही, लेकिन इस अभियान को जो अलग बनाता है, वह है समुदाय की भावना जो इसे बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना अपने आप में और हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़िया है, लेकिन जब आप इसे दूसरों के साथ करते हैं, तो यह अनुभव और भी ज़्यादा फायदेमंद होता है।
उन्होंने कहा, ‘जब मेरी फिटनेस व्यवस्था की बात आती है, तो मैं अक्सर जिम नहीं जाता। अगर जाता हूं, तो ताकत बढ़ाने वाले व्यायाम के लिए। मुझे हमेशा से खेलना पसंद रहा है। मैं ट्रैक पर दौड़ने, स्क्वैश, बैडमिंटन, फ़ुटबॉल या रग्बी खेलने का बेसब्री से इंतज़ार करता हूं। मैं सक्रिय रूप से टीम के साथ खेलने के अवसरों की तलाश करता हूं।