हव्वुर राणा का होने वाला है हिसाब

87
Share

हव्वुर राणा का होने वाला है हिसाब, जानें क्या है हेडली समेत अन्य आरोपियों का हाल
मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पित किया जा रहा है। राणा 2008 में हुए हमलों के तमाम साजिशकर्ताओं में से एक है। आइए, आपको बताते हैं कि बाकी के साजिशकर्ता फिलहाल किस हाल में हैं।
नई दिल्ली: 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले ने भारत को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 से भी ज्यादा घायल हुए थे। लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई में ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और अन्य प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था। इस हमले की साजिश में शामिल मुख्य आरोपियों में तहव्वुर राणा और डेविड कोलमैन हेडली का नाम लिया जाता है, जबकि लश्कर चीफ हाफिज सईद को इसका मास्टरमाइंड माना जाता है। इनके अलावा कई अन्य लोग भी इस साजिश का हिस्सा थे। आइए, इन आरोपियों की मौजूदा स्थिति और उनके खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है तहव्वुर राणा
तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल का एक कनाडाई नागरिक है। राणा को मुंबई हमले में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। राणा ने अपने बचपन के दोस्त डेविड हेडली को मुंबई में रेकी करने में मदद की थी। उसने अपनी शिकागो स्थित इमिग्रेशन सर्विस कंपनी ‘फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विसेज’ का इस्तेमाल हेडली के लिए कवर प्रदान करने में किया, जिससे हेडली को मुंबई में संदेह के बिना घूमने-फिरने और हमले की योजना बनाने में आसानी हुई। राणा को अक्टूबर 2009 में अमेरिका के शिकागो में गिरफ्तार किया गया था।
2011 में शिकागो की एक अदालत ने उसे लश्कर-ए-तैयबा की मदद करने और डेनमार्क के एक अखबार पर हमले की साजिश रचने का दोषी ठहराया। हालांकि, उसे मुंबई हमलों में सीधे तौर पर शामिल होने के आरोप से बरी कर दिया गया था। इसके बावजूद, भारत ने उसके प्रत्यर्पण की मांग जारी रखी। राणा को अमेरिका में 14 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसे उसने पूरा कर लिया। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद राणा के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है और अब उसे भारत जाया जा रहा है। भारत में राणा आपराधिक साजिश, आतंकवाद और हत्या जैसे गंभीर आरोपों का सामना करेगा।