क्यों जानलेवा है कार से मनाली जाना! वीडियो देखकर समझ जाएंगे

161
Share

क्यों जानलेवा है कार से मनाली जाना! वीडियो देखकर समझ जाएंगे
मनाली में बर्फबारी के बाद गाड़ियां फिसल रही हैं। इस वजह से जाम लग रहा है। कई गाड़ियां फिसलकर खाई में गिर जाती हैं। ऐसे में ड्राइवर और अन्य लोगों की जान को खतरा रहता है।
हिमाचल प्रदेश का मनाली सर्दियों की छुट्टियां मनाने के लिए भारतीयों की पसंदीदा जगहों में से एक हैं। हर बार की तरह इस बार भी सर्दियों की छुट्टियों में लोग मनाली पहुंचे हैं और बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। कई लोग अपनी कार से मनाली जाते हैं, लेकिन बर्फबारी होने पर यह जानलेवा हो सकता है। मनाली से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पिकअप गाड़ी बर्फ में फिसलती नजर आ रही है। यह वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि बर्फबारी होने पर कार से मनाली जाना जानलेवा हो सकता है।
वीडियो में पिकअप सड़क पर खड़ा दिखाई दे रहा है और पहाड़ी रास्ते में ढलान पीछे की तरफ है। ऐसे में गाड़ी फिसलने लगती है तो ड्राइवर बाहर आ जाता है और खुद उसे खींचने की कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं होता। पिकअप तेजी से पीछे की तरफ जाने लगता है तो ड्राइवर उसे छोड़ा देता है और पिकअप खाई में गिर जाता है। इस घटना का वीडियो किसी सैलानी ने रिकॉर्ड कर लिया।
शुक्रवार रात हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते सैकड़ों सैलानी फंस गए। इनको सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंत में होटलों और लोगों के घरों में सैलानियों को ठहराया गया। शुक्रवार को अटल टनल और सोलांग घाटी के बीच लगभग 1200 गाड़ियां फंसी रहीं। रात 11 बजे तक यहां जाम लगा रहा। मनाली की सोलांग घाटी में गाड़ियां बर्फ पर फिसल रही हैं। इसलिए जाम लग रहा है।
चीन अधिकृत तिब्बत सीमा के नजदीक, मलिंग नाला में 150 सैलानी फंस गए। ये सैलानी लाहौल स्पीति के काजा घूमने गए थे, लेकिन दोनों तरफ के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने के कारण किन्नौर और लाहैल स्पिति की सीमा पर फंस गए। हिमाचल प्रदेश पुलिस नें सभी सैलानियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्हें यंगथांग ,नाको और चांगो के गांवों में लोगों के घरों और होटलों में ठहराया गया।