Share

किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में नहीं मिलेगा बीफ, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीफ को लेकर बड़ा फैसला किया है। दरअसल उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि असम के किसी भी होटल, रेस्तरां, सार्वजनिक कार्यक्रमों में बीफ पर मनाही रहेगी। पहले इसे मंदिर के आसपास लागू करने इरादा था, लेकिन अब इसे पूरे असम में लागू कर दिया गया है।
असम की हिमंत बिस्व सरमा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल असम के रेस्तरां या होटलों में गोमांस परोसे जाने पर बैन लगा दिया है। इसे लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “असम में, हमने फैसला किया है कि किसी भी रेस्तरां या होटल में गोमांस नहीं परोसा जाएगा और साथ ही इसे किसी सार्वजनिक समारोह या सार्वजनिक स्थान पर भी नहीं परोसा जाएगा, इसलिए आज से हमने होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस की खपत को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। पहले हमारा फैसला मंदिरों के पास गोमांस खाने पर रोक लगाने का था लेकिन अब हमने इसे पूरे राज्य में विस्तारित कर दिया है कि आप इसे किसी भी सामुदायिक स्थान, सार्वजनिक स्थान, होटल या रेस्तरां में नहीं खा पाएंगे।”
उन्होंने इस दौरान कहा कि असम में गोहत्या को निषेध करने के लिए हम कानून लाए थे, जिसे 3 साल हो चुके हैं। इस कानून के जरिए हमें गोहत्या में काफी सफलता मिली है। अब हमने ये फैसला लिया है कि किसी भी होटल या रेस्तरां में गोमांस सर्व नहीं किया जाएगा और ना ही किसी सार्वजनिक फंक्शन में इसके शामिल करने पर रोक रहेगा। हमने पहले निर्णय लिया था कि मंदिर के 5 किमी के दायरे में बीफ के खाने या बेचने पर पाबंदी रहेगी। हालांकि इसे पूरे राज्य में अब लागू कर दिया गया है। पूरे राज्य के होटलों, रेस्तरां, सार्वजनिक फंक्शनों में ना बीफ बनाया जाएगा और ना ही खाया जा सकेगा। इसपर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।हिमंत बिस्वा सरमा के इस फैसले के बाद पीजूष हजारिका ने असम कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उनका घेराव किया है। इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने एक बयान भी दिया है। एक्स पर पीजूष हजारिका ने लिखा, असम बीफ बैन का असम कांग्रेस स्वागत करे या भी पाकिस्तान चले जाएं। बता दें कि इस पोस्ट में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के फुटेज को शेयर करते हुए पीजूष हजारिका ने यह बयान दिया है।

By Admin