यूपी: हापुड़ में सनकी बस ड्राइवर ने किया कांड, हाथ काटकर खून से लड़की की मांग भरी, फिर की छेड़छाड़ और पिटाई

307
Share

यूपी: हापुड़ में सनकी बस ड्राइवर ने किया कांड, हाथ काटकर खून से लड़की की मांग भरी, फिर की छेड़छाड़ और पिटाई
यूपी के हापुड़ में सनकी बस ड्राइवर ने बड़ा कांड किया है और हाथ काटकर खून से लड़की की मांग भरी है। इसके अलावा ड्राइवर ने लड़की से छेड़छाड़ भी की है। यूपी के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी बस ड्राइवर ने अपना हाथ काटकर खून से लड़की की मांग भरी है। लड़की के मना करने पर भी ये बस ड्राइवर नहीं माना और लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बस ड्राइवर ने बस में युवती से छेड़छाड़ की और जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। कुछ दिन पहले ही आरोपी ड्राइवर ने युवती को प्रपोज किया था और अपना हाथ काटकर युवती की अपने खून से मांग भर दी थी।
युवती के इनकार करने से ड्राइवर ने आज इस घटना को अंजाम दिया। हापुड़ पहुंचने पर युवती के परिजनों ने बस ड्राइवर को पुलिस के साथ मिलकर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवती
नोएडा की ओरिएंट फैशन कंपनी में काम करती है।
ड्राइवर को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग से पकड़ा गया है।