Share

एजेंसी समाचार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से डायरिया रोको अभियान शुरू हो रहा है। यह 31 अगस्त तक चलेगा। डायरिया की रोकथाम, सफाई व ओआरएस से रखें अपना ध्यान थीम पर चलने वाले इस अभियान में लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भेजे हैं।
प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इसे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक के साथ चलाने के निर्देश दिए हैं। एनएचम की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल ने कहा कि अभियान में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को दो ओआरएस पैकेट और जिंक की खुराक दी जाएगी। बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने स्कूलों में शिविर लगाने को कहा है। स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस एवं जिंक कॉर्नर भी बनाए जाएंगे। मध्याह्न भोजन के दौरान शिक्षक बच्चों को हाथ धोने का महत्व और तरीका समझाएंगे। महाप्रबंधक बाल स्वास्थ्य डॉ. सूर्यांशु ओझा ने बताया कि ओआरएस के 1.45 करोड़ पैकेट और जिंक की 23.87 करोड़ गोलियां उपलब्ध हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *