Share

लखनऊ. केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने स्टेट कोटे के 23 आईएएस अधिकारियों को पहले जो बैच आवंटित किया गया था, उससे एक पहले का बैच आवंटित कर दिया है। एक ही सेलेक्ट लिस्ट (चयन सूची) में इन अधिकारियों के मुकाबले उनके वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा अवधि कम थी, जिसके चलते इन 23 अधिकारियों को भी एक बाद का बैच आवंटित हो गया था। हाईकोर्ट के आदेश से उनके बैच में परिवर्तन किया गया है।
स्टेट कोटे के 16 आईएएस अधिकारियों को पूर्व में 2010 बैच आवंटित किया गया था, जिसे अब 2009 तक दिया गया है। ये अधिकारी हैं-इंद्र विक्रम सिंह, हीरा लाल, राम योग्य मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, फैसल आफताब, दीप चंद्र, अमर नाथ उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, श्रीश चंद्र वर्मा, सुशील कुमार मौर्य, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय और नरेंद्र प्रसाद पांडेय।
इसी तरह से स्टेट कोटे के सात अधिकारियों को पूर्व 2015 बैच आवंटित किया गया था। अब इन्हें 2014 बैच दिया गया है। ये अधिकारी हैं-श्याम बहादुर सिंह, पवन कुमार गंगवार, ब्रजेश कुमार, हरिकेश चौरसिया, महेंद्र सिंह, रविंद्र पाल सिंह और अनिल कुमार।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *