Share

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान में साजिश रची जा रही है। हथियारों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचाने के लिए लाहौर और बहावलपुर में भी मीटिंग हुई है। लश्कर आतंकी संगठन की एक बड़ी मीटिंग जम्मू-कश्मीर को लेकर लाहौर में हुई है। इस मीटिंग में लश्कर का नंबर टू का आतंकी आमिर अब्दुल रहमान मक्की शामिल था। इस मीटिंग का मेन एजेंडा कम से कम 20 ट फोर अमेरिकी हथियार को जम्मू-कश्मीर में भेजने का है। इसके जरिए अमरनाथ यात्रा के पूरे रूट पर अलग-अलग जगहों पर अटैक करना है।
वहीं, दूसरी मीटिंग जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की बहावलपुर में हुई है। इस मीटिंग को मुफ्ती अब्दुल रऊफ ने पाकिस्तानी करक और आतंकियों के साथ मिलकर किया है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के ओवर ग्राउंड वर्कर और इन्फॉर्म वर्ष को पैसा पहुंचाकर एक्टिव करने के लिए कहा गया है। साथ में घाटी के अंदर ही नहीं बल्कि जम्मू में भी हथियार पहुंचाकर फिदायीन हमला करने की साजिश रची गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *