Share

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी मिली है कि अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर में बदरा बरसेंगे। बारिश का यलो अलर्ट जारी है। दिल्ली के बाराखंबा चौक पर गर्मी के बीच सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छाने लगी।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में अगले दो घंटे में बारिश होने वाली है। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, गभाना, जट्टारी में बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी कर दिया है।
बीते रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जबकि कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली।
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में 8 एमएम दर्ज की गई, जबकि, पालम में 6.9, आया नगर में 1.5, रिज में 0.8, पूसा में 0.5 एमएम बारिश हुई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *