Share

नई दिल्ली : आज दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद योग के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने योग को वैश्विक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि योग दिवस मनाने की पहल भारत से ही की गई थी। 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। शिल्पा ने कहा, ह्लप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना समेत उनके प्रयासों से दुनिया भर में योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ी है। लोगों ने अपनी दिनचर्या में योग को शामिल किया है। एक्ट्रेस ने कहा, उन्होंने लाखों लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया है, जिससे वैश्विक स्तर पर स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा मिला है। एक्ट्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी से योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, इसका मतलब सिर्फ योग का अभ्यास करना ही नहीं है, बल्कि समय पर खाना खाने और नियमित नींद लेने जैसी स्वस्थ आदतें अपनाना भी है। योग से मानसिक शांति और कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। शिल्पा ने कहा, हर दिन केवल 20 मिनट सिंपल आसन व सांस से संबंधी योग कर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। आइए योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और इसके लाभों का आनंद लें। बता दें कि शिल्पा शेट्टी 2 बच्चों की मां हैं। बावजूद इसके वह एकदम फिट नजर आती हैं। वह कहती हैं कि फिट रहने के लिए योग सबसे बेहतर तरीका है। वह भुजंगासन, वक्रासन, नौकासन और अधो मुख श्वानासन जैसे योग रोजाना करती हैं। एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *