Share

श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में आयोजित मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम का नेतृत्व किया और योगाभ्यास के लाभों को गिनाते हुए लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
यहां शेरे कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में स्त्री-पुरुष शामिल हुए। मोदी ने कहा कि योग इस आपाधापी भरे जीवन और सूचनाओं के अंबार से प्रभावित मन को एकाग्रता की शक्ति प्रदान करता है। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि आज योग से प्रेरित पर्यटन बढ़ा रहा है, जो कारोबार और रोजगार में भी योगदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि योग के लाभों को देखते हुए आज सेना के लोगों से लेकर अंतरिक्ष यात्रियों तक को योगाभ्यास कराया जा रहा है। जेलों में कैदियों को भी योग-ध्यान कराये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर के लोगों में योगाभ्यास के प्रति बड़ा उत्साह दिखा है। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश सहित देश और पूरी दुनिया के योग प्रेमियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। इस अवसर पर दुनिया भर में योगाभ्यास के विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। उमोदी दो दिन से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। एजेंसी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *