Share

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया एयरलाइन एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, एयरलाइन कंपनी को ऋररअक ने एक फ्लाइट में खाने के सामान में ब्लेड जैसी चीज पाए जाने के मामले में सुधार नोटिस जारी किया। ऋररअक ने एयरलाइन कंपनी को गलती सुधारने के लिए 15 दिन की मोहलत भी दी है।
बता दें कि बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री को परोसे गए खाने में ब्लेड जैसी वास्तु मिली थी। इससे पहले भी कई बार फ्लाइट में पैसेंजर्स द्वारा खाने की घटिया क्वालिटी को लेकर शिकायत की है। खाने के सामान में ब्लेड जैसी वस्तु मिलने के बाद यह नोटिस जारी किया गया।
खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत यदि खाद्य कारोबार से जुड़ा परिचालक किसी भी नियम का पालन करने में विफल रहा है और उसे उचित अवधि के भीतर जरूरी कदम उठाने आवश्यकता है, उसे सुधार नोटिस जारी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी को 15 दिन के भीतर नोटिस का अनुपालन करने के लिए कहा गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *