Share

प्रयागराज: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने आज माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की ससुराल पर बड़ी कार्यवाई की है। पीडीए ने वक्फ बोर्ड को जमीन पर बनाये गए करोड़ो के मकान को आज बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। 400 वर्ग गज में बना ये आलीशान मकान कानपुर हाईवे से सटा हुआ है। इसलिए इसकी कीमत भी करोड़ो में है ,वक्फ बोर्ड की इस जमीन को अशराफ में ससुराल वालों ने कागजों में हेरफेर करके अपने नाम करा लिया था। इस प्रॉपर्टी पर अशरफ की पत्नी जैनब और उसके भाई फैजी का कब्जा था।
जैनब और उसके भाइयों पर पहले ही वक्फ बोर्ड के केयर टेकर ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद राजस्व विभाग ने जांच की तो पता चला कि सलाहपुर में अशरफ के साले और जैनब ने वक्फ की जमीन पर खुद कब्जा करके दुकान बनवा-बनवा कर बेच दी और काफी जमीनों पर अपने लिए कोठी बनवा ली। वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्ति वापस पाने के लिए प्रशासन से मांग की तो पीडीए का एक्शन शुरू हो गया।
आज सल्लपुर में जैनब और उसके भाई द्वारा कब्जा की गई वक्फ की संपत्ति पर बने घर को 3 बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त किया। 400 गज में बने इस मकान की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। आज इस मकान को ध्वस्त करने के बाद सोमवार को जैनब की आलीशान कोठी पर भी बुलडोजर चलेगा, जो सबसे महंगी है।
प्रशासन का कहना है कि अशरफ की पत्नी जैनब ने 50 करोड़ से अधिक की वक्फ संपत्ति पर जैनब, जैद मास्टर आदि ने कब्जा कर मकान बनवाया हुआ है। इसे ध्वस्त करने का आदेश हुआ था। ये अवैध निर्माण पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर में वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनाया गया था।
बता दें कि जैनब फातिमा के जिस आलीशान घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा उसकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह घर सात बीघा जमीन पर बना हुआ था। जमीन पर अशरफ की पत्नी जैनब, उसके भाई जैद और सद्दाम ने कब्जा किया हुआ था। वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर नंवबर 2023 में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद दिसंबर 2023 को गैंगस्टर एक्ट में मुनादी कराकर इसे कुर्क किया गया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *