Share

यूपी: आगरा में बॉयफ्रेंड ने किया कांड, पैसे की तंगी का हवाला देकर गर्लफ्रेंड को लूटा, घर से गहने लेकर फरार
यूपी के आगरा में एक बॉयफ्रेंड ने पैसे की तंगी बताकर अपनी गर्लफ्रेंड को ही लूट लिया। बॉयफ्रेंड ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को बेहोश किया और फिर उसके घर से गहने लेकर चंपत हो गया।
आगरा: यूपी के आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका के घर में कथित तौर पर चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एत्माद्दौला थाने के पुलिस निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि ट्रांस यमुना के नुनिहाई, दुर्गानगर की रहने वाली युवती ने पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती बल्केश्वर के रहने वाले शिवम अग्रवाल से थी।
दुर्गेश ने शिकायत के हवाले से बताया कि विगत तीन मार्च को उसका परिवार शादी समारोह में गया हुआ था इस दौरान शिवम ने उसे फोन कर मिलने की बात कही लेकिन युवती के मना करने पर वह घर आ गया। मिश्रा ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शिवम ने बातचीत में पैसों की तंगी बताई और उससे पैसे मांगे पर युवती ने पैसे देने से मना कर दिया।
उन्होंने बताया कि इससे बाद युवक ने अपने साथ लाई कोल्डड्रिंक उसे पीने को दी और युवती के बेहोश होने पर वह अलमारी से गहने लेकर फरार हो गया। मिश्रा के अनुसार चोरी का पता चलने पर युवती ने आरोपी से गहने वापस मांगे तो उसने सोने का एक हार वापस कर दिया, पर अन्य गहने देने से इंकार कर दिया। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *