Share

मेहंदी वाला घर 30 मई 2024: मौली को मिली जमानत, जज ने राहुल को दिलाया प्यार का एहसास
मेहंदी वाला घर के लेटेस्ट एपिसोड में राहुल को मौली के लिए जज के आगे मदद मांगते देखा जाता है। राहुल किसी तरह जमानत दिलाने में कामयाब रहता है। दूसरी तरफ जज का मानना है कि राहुल मौली से प्यार करता है।
सोनी टेलीविजन का नया शो ‘मेहंदी वाला घर’ इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस शो की कहानी अग्रवाल सदन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी टूट कर बिखर गया था, लेकिन अब ये घर साथ है। इसी कहानी का हिस्सा हैं मौली और राहुल, जो इस परिवार की खुशी और इसे जोड़े रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। एक परिवार जो साथ तो है, लेकिन मन में कुछ खटास है, परिवार जो अपने-अपने काम में व्यस्त है। तभी घर में एक लड़की की एंट्री होती है, जो इस परिवार को मिलाती है। इन दिनों सीरियल में चल रहे प्लॉट की बात करें तो ‘मेंहदी वाला घर’ एक मुश्किल में था। मौली और राहुल ने मिलकर इस घर को तो इस मुश्किल से बाहर निकाल लिया, लेकिन इसके चलते मौली जरूर सलाखों के पीछे चली गई।राहुल को मौली के लिए जज के आगे मदद मांगते देखा जाता है। राहुल किसी तरह जमानत दिलाने में कामयाब रहता है। दूसरी तरफ जज का मानना है कि राहुल मौली से प्यार करता है, लेकिन राहुल इस सच को मानने से इनकार कर देता है। वहीं जज लगातार कहता है कि ये कुछ और नहीं बल्कि उसका मौली के लिए सच्चा प्यार है। मौली को जैसे ही जमानत मिलती है, राहुल खुशी से हवा में नाचने लगता है।
‘मेहंदी वाला घर’ मनीषा और करण की शादी की तैयारियों में जुटा है, तभी जानकी मां बैंड की आवाज सुनती हैं और उन्हें ये सोचकर सुकून आता है कि करण बारात लेकर आ गया। लेकिन, जैसे ही सब बाहर आते हैं तो देखते हैं कि अमित त्रिवेदी बुल्डोजर लेकर मेहंदी वाला घर के बाहर खड़ा है। ये देखखर सभी हैरान रह जाते हैं, लेकिन सभी इस बात से खुश हैं कि उनके पास उसे गलत साबित करने का सुबूत है। अमित त्रिवेदी अग्रवाल सदन के सदस्यों को ये कहते हुए धमकाता है कि वह मेहंदी वाला घर को आज ही तोड़कर मानेगा। लेकिन, वह किसी की सुनने को तैयार नहीं है।
राहुल पुलिस स्टेशन पहुंचता है और मौली को छुड़ाता है, जिसके बाद मौली उसे थैंक यू बोलती है। लेकिन, मौली राहुल से कतराती दिखाई देती है, जिसके चलते राहुल को लगता है कि मौली उसे सिर्फ अपना दोस्त मानती है। दोनों एक-दूसरे को गलत समझते हैं और उन्हें लगता है कि ये उनका एकतरफा प्यार है। इसी बीच राहुल को घरवालों का कॉल आता है कि अमित त्रिवेदी घर तोड़ने पहुंच गया है। अमित घरवालों को ये कहते हुए धमकाता है कि वह उसका रास्ता छोड़ दें, नहीं तो उन्हें चोट लग सकती है। जानकी मां और अग्रवाल परिवार घर को टूटने से बचाने के लिए अपनी एकजुटता दिखाते हैं।
अमित त्रिवेदी जानकी मां का हाथ पकड़ता है, मनीषा उसे जोरदार थप्पड़ मारती है और उस पर गुस्सा करने लगती है। इसके बाद भी अमित उन्हें डराने की कोशिश करता है, लेकिन अग्रवाल परिवार भी पीछे हटने को तैयार नहीं है और अमित के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की बात कहते हैं। सभी चारों भाई एक-एक कर अमित के अपराधों की गिनती कराना शुरू कर देते हैं और कहते हैं कि वह एक फ्रॉड है, जो दूसरों के विश्वास के साथ खेलता है। वह ये भी बताते हैं कि उसने कई लोगों से रिश्वत ली है, तभी पुलिस आती है और अमित को अरेस्ट कर लेती है। लेकिन, जाने से पहले अमित मनीषा से पूछता है कि क्या करण उससे शादी करने आएगा? अमित का सवाल सुनकर मनीषा बुरी तरह परेशान हो जाती है। दूसरी तरफ सुप्रभा को लग रहा है कि करण अपना मन बदल चुका है और अब वो मनीषा से शादी नहीं करेगा।

Rephrase with Ginger (Ctrl+Alt+E)

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *