Share

बीच सड़क पुलिस से भिड़ी एक्ट्रेस, नहीं चेक करने दी कार, ऑर्डर मानने से किया इनकार
निवेथा पेथुराज पुलिस के साथ बहस करने वाले इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं। जिसमें वह पुलिसवालों को अपनी कार की चेकिंग नहीं करने दे रही हैं।
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों निवेथा फिल्म निर्माता और तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के चलते चर्चा में थीं। दरअसल एक यूट्यूबर सवुक्कू शंकर ने एक वीडियो में ​​दावा किया था कि उदयनिधि स्टालिन ने निवेथा के लिए दुबई में एक 50 करोड़ का बंगला खरीदा है। इस खबर ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी थी। निवेथा ने उदय निधि स्टालिन के साथ कई बार काम किया है, लेकिन कभी दोनों ने अपने रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं की। अब निवेथा एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह बीच सड़क पुलिसवालों से भिड़ती नजर आ रही हैं।अभिनेत्री निवेथा पेथुराज पुलिस के साथ बहस करने वाले इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं। अभिनेत्री का ये वीडियो एंकर कार्तिक ने शेयर किया है, जिसमें , निवेथा उन पुलिस अधिकारियों के आदेशों का पालन करने से इनकार कर रही हैं, जो उसकी कार के पिछले हिस्से की जांच करना चाहते हैं।
32 वर्षीय एक्ट्रेस लगातार पुलिस से बहस कर रही हैं और उनके अनुरोधों को सुनने से इनकार कर दिया। वहीं एक व्यक्ति जो घटना को रिकॉर्ड करने से भी रोक दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, “अभिनेत्री निवेथा पेथुराज ने बहस की और कार की पिछली डिक्की खोलने में झिझक महसूस करते हुए डिक्की खोलने से इनकार कर दिया। यही नहीं, एक व्यक्ति को उन्होंने इस घटना को रिकॉर्ड करने पर डांट लगा दी… उनके हाव-भाव से पुलिसकर्मियों को उन पर संदेह हुआ।”
जबकि निवेथा के कुछ प्रशंसक उनके और पुलिस अधिकारियों के बीच के मुद्दे के बारे में जानना चाहते हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ इस वीडियो को लेकर सवाल भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं में से एक ने कॉमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए अंदेशा जताया कि निवेथा से जांच-पड़ताल कर रहे अधिकारी असली नहीं थे, क्योंकि उन्होंने सामान्य रूप से पुलिस अधिकारियों द्वारा पहने जाने वाले जूते के बजाय क्रॉक्स जूते पहन थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो निवेथा इन दिनों तमिल फिल्म सोप्पाना सुंदरी के तेलुगु रीमेक पर काम कर रही हैं। इस रीमेक में निवेथा तमिल फिल्म में ऐश्वर्या राजेश के किरदार को दोबारा निभाएंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *