Share

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले को लेकर सवाल उठाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निशाना साधा। उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को ‘लड़की छेड़ने वाला नेता’ बताया।

उत्तर प्रदेश के संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बात करते हुए कांग्रेस पर ताबड़तोड़ जुबानी हमले किए। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, ”लड़की छेड़ने वालों को सीएम बनाना कांग्रेस का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला था। उन पर अपने डिपार्टमेंट की आईएएस महिलाओं को छेड़ने का आरोप है। आज वो शहीदों के अपमान की बात कर रहे हैं, मां भारती का एक-एक जवान जिसकी खून की एक-एक बूंद इस धरती पर गिरती है। पाकिस्तान को इसका जवाब दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा, ”शहीदों और सनातन का अपमान करना इनका पुराना शौक है। जब पाकिस्तान के खिलाफ बोलना होता है, तो इनके मुंह में दही जम जाती है। हिंदुस्तान के जवानों की शहादत होती है तो उस पर टिप्पणी करते हैं। इन्होंने बालाकोट का भी मजाक बनाया। इन्होंने पुलवामा के शहीदों का अपमान किया। सनातन, भगवान राम और भारत की बात करने वालों का अपमान करते हैं। पीएम मोदी से नफरत करो, लेकिन इतनी मत करो कि देश से नफरत करने लग जाओ। पीएम मोदी से नफरत करते-करते ये पागल हो चुके हैं। इस तरह के लोगों को शर्म आनी चाहिए।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी वाले बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मुझे बड़ा अफसोस होता है। डॉ. फारूक अब्दुल्ला मेरे करीबी हैं। मैं उनकी बड़ी इज्जत करता हूं। मैं मानता हूं कि वो बड़े देशभक्त हैं, जब फारूक अब्दुल्ला जैसे सीनियर नेता पाकिस्तान परस्त की बात करते हैं तो पूरे देश को दुख होता है। मेरी कभी उनसे मुलाकात होगी तो मैं इस बारे में उनसे बात करूंगा और मुझे लगता है कि यह सोहबत का असर है देश विरोधियों के झुंड में वो शामिल हो गए हैं। तो, फिर देश की बात करना मुश्किल हो जाता है। मुझे बहुत दुख रहा है क्योंकि फारूक अब्दुल्ला को देशभक्त के रूप में देखता हूं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के भारत प्रशासित कश्मीर वाले लेख पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोहबत में जो रहेगा, वो इसी तरह के बयान देगा। शुक्र है कि उन्होंने कश्मीर को भारत शासित लिखा है, केरल को नहीं लिखा है। कान खोलकर सुन लें पूरी दुनिया, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, अभिन्न अंग है और अभिन्न अंग रहेगा।

झारखंड में ईडी की कार्रवाई पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ”कांग्रेस के मंत्री के पीए के नौकर के यहां से करोड़ों रुपये मिले हैं। देश को किस तरह लूटा गया, ये उसका सबूत है। सोचिए अगर उनके पीए के घर पर छापेमारी हुई तो कितना पैसा मिलेगा। थोड़ी देर के लिए मंत्री से पूछताछ की जाए तो कितना धन मिलेगा। पीएम मोदी को हटाने के लिए छटपटा रहे हैं, लोगों के दिलों में इसका सिर्फ एक ही कारण है, ये देश को लूटना चाहते हैं और पीएम मोदी लूटने नहीं देते हैं। अगर मोदी हैं तो देश में लूट नहीं होगी। इसलिए ये सारे के सारे इकट्ठा हो गए। ये सारा चोरों का गैंग है, जो देश को लूटना चाहता है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और जो ईडी कर रही वो ठीक है।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *