Share

मामा ने घर आई भांजी की कर दी हत्या, उपले के ढेर में जलाई लाश… अंदर तक झकझोर देगी मेरठ की ये क्राइम स्टोरी
युवती के पिता एक दिन पहले उसे मामा के पास छोड़कर गए थे। मामा से पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि युवती कुछ दिनों पहले एक युवक के साथ सुबह चली गई थी और शाम को वापस आई थी। इसके बाद उसकी मां को भी उसके प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली थी।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सगे मामा ने अपनी भांजी के प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गुनाह छिपाने के लिए युवती के शव को उपले के ढेर में रखकर जला दिया। पूछताछ के दौरान मामा ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामला मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र छिलौरा गांव का है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि सोमवार सुबह छिलौरा के ग्राम प्रधान मनीष कुमार ने गांव के पास औरंगाबाद के लिए जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिलने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बाद में जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास निवासी प्रमोद कुमार ने शव की पहचान अपनी 21 वर्षीय बेटी टीशा के रूप में की।
पुलिस ने जब इस घटना जांच की तो पता चला की युवती मामा के घर गई हुई थी। फिर मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘जांच और साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि युवती की हत्या गांव छिलौरा निवासी उसके मामा सोनू (35) द्वारा की गई। उसने टीशा के किसी अन्य लड़के के साथ प्रेम प्रसंग में होने के शक में उसकी हत्या कर साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की।’’ उन्‍होंने बताया कि सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने बताया, ”युवती मुंडाली थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता एक दिन पहले उसके मामा के पास छोड़कर गए थे। मामा से पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि युवती कुछ दिनों पहले एक युवक के साथ सुबह चली गई थी और शाम को वापस आई थी। इसके बाद युवती की मां को भी उसके प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली थी। इसी मामले पर जब मामा ने युवती को समझाने की कोशिश की तो वह नहीं मानी।”एसएसपी आगे बताया कि युवती के ना मानने पर मामा ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए घर से 400-500 मीटर की दूरी पर उसको पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मृतका के मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसके माता-पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *