Share

‘कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा’, विकसित भारत यात्रा के दिव्यांग लाभार्थी से पीएम नरेंद्र मोदी ने क्यों कहा ऐसा
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान एक लाभार्थी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपको क्या लगता है कि मोदी इनकम टैक्स वाले को भेजेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात की और उन्हें संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक दिव्यांग लाभार्थी से कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। दरअसल दिव्यांग लाभार्थी से पीएम मोदी बात कर रहे थे। उन्होंने लाभार्थी से पूछा कि आपने कितनी पढ़ाई की है, क्या काम करते हैं और कितनी कमाई हो जाती है? इस पर लाभार्थी ने कहा कि अभी एम कॉम किया है और सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। लाभार्थी ने बताया कि सरकार की पेंशन योजना का उन्हें लाभ मिला है।
लाभार्थी ने कहा कि दुकान संचालन के लिए फिलहाल लोन योजना के लिए आवेदजन किया है और सीएससी सेंटर चलाता हूं। इसके बाद दिव्यांग ने कहा कि सेंटर में कितने लोग रोजाना आते हैं यो तो गिनती नहीं करता लेकिन इतने लोग आ जाते हैं कि जीविकोपार्जन हो जाता है। वहीं कमाई पर लाभार्थी ने कहा कि कभी गिनती नहीं किया कि कितनी कमाई होती है। इसके बाद पीएम मोदी ने माहौल को हल्का बनाते हुए कहा कि ठीक है आप अपनी इनकम मत बताइए, कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा। आपको लगा होगा कि मोदी इनकम टैक्स भेजेगाविकसित भारत संकल्प यात्रा है पवित्र काम
बता दें कि पीएम मोदी ने भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लाभार्थियों व देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना हर देशवासी के मन में उसी तरह पलना चाहिए, जैसे कि आजादी की दीवानगी उस वक्त लोगों के मन में बस गई थी। उन्होंने दावा कि कि अगर 140 करोड़ लोग के मन में इस तरह की दीवानगी बस गई तो भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करना मुसीबतों से मुक्ति का मार्ग है। विकसित भारत संकल्प यात्रा एक प्रकार से देश का काम है। यह किसी राजनीतिक दल का काम नहीं है। मैं मानता हूं कि जो इस काम को करता है वह एक पवित्र काम करता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *